1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. महंगाई के बीच सरकार की बहुत बड़ी राहत, इस महानगर में CNG 6 रुपये प्रति किलो और PNG 3.50 रुपये सस्ती

महंगाई के बीच सरकार की बहुत बड़ी राहत, इस महानगर में CNG 6 रुपये प्रति किलो और PNG 3.50 रुपये सस्ती

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 01, 2022 12:48 pm IST,  Updated : Apr 01, 2022 12:49 pm IST

यह कमी तब की गई है जब केंद्र सरकार ने वैश्विक स्तर पर ईंधन के दाम में आई तेजी के बीच प्राकृतिक गैस के दाम एक अप्रैल से बढ़ाकर दोगुना से अधिक कर दिया है।

CNG- India TV Hindi
CNG Image Source : FILE

मुंबई। गैस वितरण कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी (संपीडित प्राकृतिक गैस) के खुदरा मूल्य में छह रुपये प्रति किलो और पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस (पीएनजी) में 3.50 रुपये घन मीटर कम करने की घोषणा की है। नयी कीमतें शुक्रवार से प्रभावी होगी। 

यह कमी तब की गई है जब केंद्र सरकार ने वैश्विक स्तर पर ईंधन के दाम में आई तेजी के बीच प्राकृतिक गैस के दाम एक अप्रैल से बढ़ाकर दोगुना से अधिक कर दिया है। एमजीएल ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि राज्य सरकार ने एक अप्रैल से प्राकृतिक गैस पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को 13.

5 प्रतिशत से घटाकर तीन प्रतिशत करने का फैसला किया है। इस निर्णय के साथ मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में सीएनजी का खुदरा मूल्य 60 रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी की खुदरी कीमत 36 रुपये घन मीटर हो जायेगी। केंद्र सरकार द्वारा उत्पादकों के लिए मूल्य वृद्धि पर, एमजीएल के एक प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी नियत समय में आपूर्ति की कीमतों में भारी वृद्धि के प्रभाव का मूल्यांकन करेगी और उसके अनुसार अपनी खुदरा कीमतों में संशोधन करेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

CNG