1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Economic Survey 2022: वित्तमंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22, जानिए आपके लिए क्या है खास

Economic Survey 2022: वित्तमंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22, जानिए आपके लिए क्या है खास

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Updated : Jan 31, 2022 10:22 pm IST

कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त होने के बाद से पद रिक्त था, जिसके कारण 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण इस वर्ष अपने एक-खंड के प्रारूप में आ सकता है।

Economic Survey 2022- India TV Hindi
Economic Survey 2022 Image Source : FILE

Highlights

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2022 पेश कर दिया है
  • यह मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का पहला आर्थिक सर्वेक्षण भी है
  • कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त होने के बाद से पद रिक्त था

आर्थिक सर्वेक्षण 2022: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2022 पेश कर दिया है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सरकार के बजट से पहले अर्थव्यवस्था की स्थिति का ब्योरा दिया गया है। आर्थिक समीक्षा में वित्त वर्ष 2022-23 (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के 8-8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। दूसरी ओर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुमान के मुताबिक आर्थिक वृद्धि दर 9.2 प्रतिशत रह सकती है। समीक्षा 2021-22 में अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति के साथ ही वृद्धि में तेजी लाने के लिए किए जाने वाले सुधारों का ब्योरा दिया गया है। वित्त वर्ष 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी। आर्थिक समीक्षा भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपूर्ति-पक्ष के मुद्दों पर केंद्रित है। यह मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का पहला आर्थिक सर्वेक्षण भी है, जिन्होंने पिछले शुक्रवार को कार्यभार संभाला था। इस वर्ष का आर्थिक सर्वेक्षण प्रमुख आर्थिक सलाहकार और अन्य अधिकारियों द्वारा तैयार किया गया है क्योंकि कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त होने के बाद से पद रिक्त था। 

 

Economic Survey 2022 Live Updates:

Auto Refresh
Refresh
  • 2:05 PM (IST)
    Posted by Alok Kumar

    आर्थिक समीक्षा

    भारत के लिए वर्ष 2070 तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में सफल जलवायु कार्रवाई के लिए जलवायु वित्त महत्वपूर्ण 
     
  • 1:36 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    आर्थिक सर्वेक्षण

    1. वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ 8-8.5 प्रतिशत रहने का अनुमान 
    2. वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी ग्रोथ 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान
    3. कृषि क्षेत्र की विकास दर 3.9 प्रतिशत रहने का अनुमान
    4. औद्योगिक क्षेत्र में 11.8 फीसदी वृद्धि दर का अनुमान
    5. सेवा क्षेत्र 2021—22 में 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है
  • 1:36 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    आर्थिक सर्वेक्षण

    • व्यापक लॉकडाउन न होने के कारण पहली लहर से कम दूसरी लहर का आर्थिक प्रभाव
    • हालांकि स्वास्थ्य प्रभाव दूसरी लहर में अधिक गंभीर था
    • कोरोना की दूसरी लहर से कृषि सबसे कम प्रभावित क्षेत्र
    • महामारी से सेवा क्षेत्र सबसे बुरी तरह प्रभावित
    • सरकार अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कर सकती है
    • सरकार के पास 2022 में पूंजीगत व्यय बढ़ाने के लिए पर्याप्त राजस्व है

     

  • 1:30 PM (IST)
    Posted by Alok Kumar

    महंगाई में बढ़ोतरी चिंता का विषय

     आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि इकोनॉमी के वृहद-आर्थिक संकेतक बताते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2022-23 की चुनौतियों का सामना करने के लिए अच्छी तरह से तैयार है। हालांकि, महंगाई में बढ़ोतरी जरूरी चिंता का विषय है। 

  • 1:27 PM (IST)
    Posted by Alok Kumar

    भारत में स्टार्टअप की संख्या दोगुनी हुई

    पिछले छह वर्षों में भारत में स्टार्टअप की संख्या दोगुनी हुई। वित्त वर्ष 2016-17 में देश में केवल 733 स्टार्टअप थे जो वित्त वर्ष 2021-22 में बढ़कर 14,000 से अधिक हो गए हैं। 

  • 1:08 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    आर्थिक सर्वेक्षण

    आर्थिक समीक्षा भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपूर्ति-पक्ष के मुद्दों पर केंद्रित है। 

  • 1:08 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    आर्थिक सर्वेक्षण

    वित्त वर्ष 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

  • 1:08 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    आर्थिक सर्वेक्षण

    समीक्षा 2021-22 में अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति के साथ ही वृद्धि में तेजी लाने के लिए किए जाने वाले सुधारों का ब्योरा दिया गया है। 

  • 1:07 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    आर्थिक सर्वेक्षण

    राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुमान के मुताबिक आर्थिक वृद्धि दर 9.2 प्रतिशत रह सकती है

  • 1:06 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    आर्थिक समीक्षा

    आर्थिक समीक्षा में वित्त वर्ष 2022-23 (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के 8-8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

  • 1:06 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सरकार के बजट से पहले अर्थव्यवस्था की स्थिति का ब्योरा दिया गया है। 

  • 12:57 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    आर्थिक सर्वेक्षण पेश

    वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021—22 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर दिया है।

  • 11:39 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    देश का कृषि निर्यात 2020-21 में 25 प्रतिशत बढ़कर तीन लाख करोड़ रूपये हो गया : राष्ट्रपति कोविंद

  • 11:38 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    ‘हर घर जल’ योजना के तहत छह करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों में नल से जल की आपूर्ति की जा रही है: राष्ट्रपति कोविंद

  • 11:38 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    कोविड महामारी के बावजूद किसानों ने 2020-21 में 30 करोड़ टन खाद्यान्न का उत्पादन किया: राष्ट्रपति कोविंद

  • 11:38 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    सरकार ने 433 लाख टन से अधिक गेहूं की खरीद की जिससे 50 लाख से अधिक किसानों को लाभ हुआ: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

  • 11:36 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

  • 11:33 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    दिसबंर 2021 में 8 लाख करोड़ रुपए के UPI ट्रांजेक्शन

  • 11:15 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    आयुष्मान भारत हेल्थ इनफ्रास्ट्रक्चर मिशन एक सराहनीय उदाहरण है

  • 11:10 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    संसद के बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति का अभिभाषण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा