1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Air India के बाद अब बिकने जा रही है ये सरकारी कंपनी, वित्त मंत्रालय ने शुरू की तैयारियां

Air India के बाद अब बिकने जा रही है ये सरकारी कंपनी, वित्त मंत्रालय ने शुरू की तैयारियां

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 31, 2022 04:36 pm IST,  Updated : Mar 31, 2022 04:36 pm IST

सरकार ने 2022-23 में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश से 65,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

Parliament- India TV Hindi
Parliament Image Source : FILE

Highlights

  • फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (एफएसएनएल) में सरकार की पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए बोलियां आमंत्रित
  • एमएसटीसी लिमिटेड की 100 प्रतिशत अनुषंगी कंपनी फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (एफएसएनएल) का विनिवेश
  • एमएसटीसी की अनुषंगी एफएसएनएल का गठन 1979 में हुआ था

नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (एफएसएनएल) में सरकार की पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए बोलियां आमंत्रित कीं। रुचि पत्र (ईओआई) जमा करने की अंतिम तारीख पांच मई है। 

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने कहा, ‘‘भारत सरकार प्रबंधन नियंत्रण के हस्तांतरण के साथ रणनीतिक बिक्री के जरिये एमएसटीसी लिमिटेड की 100 प्रतिशत अनुषंगी कंपनी फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (एफएसएनएल) का विनिवेश करने जा रही है।’’ 

बीडीओ इंडिया एलएलपी प्रस्तावित विनिवेश के लिए लेनदेन सलाहकार के रूप में काम कर रही है। एमएसटीसी की अनुषंगी एफएसएनएल का गठन 1979 में हुआ था। एफएसएनएल की रणनीतिक बिक्री 2022-23 में पूरी होने कीउम्मीद है। 

सरकार ने 2022-23 में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश से 65,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा