1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. राजस्थान की धरती अब नहीं रहेगी प्यासी, गहलोत सरकार ने 14200 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी

राजस्थान की धरती अब नहीं रहेगी प्यासी, गहलोत सरकार ने 14200 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी

 Published : Mar 11, 2023 05:49 pm IST,  Updated : Mar 11, 2023 05:49 pm IST

गहलोत ने राज्य के 2023-24 के बजट में इस परियोजना के तहत विभिन्न कार्यों के लिए 13,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।

Gehlot government has approved a project worth 14200 crores.- India TV Hindi
Gehlot government has approved a project worth 14200 crores. Image Source : FILE

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के निर्माण के लिए 14,200 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह परियोजना पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में सिंचाई और पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा लाई गई थी। गहलोत ने राज्य के 2023-24 के बजट में इस परियोजना के तहत विभिन्न कार्यों के लिए 13,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।

अधिकारियों ने बताया कि मंजूरी मिलने से नवनेरा-बेलवा-बिसालपुर-इसरादा लिंक परियोजना, नवनेरा बैराज व इसरदा बांध, रामगढ़ व महलपुर बैराज का निर्माण पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिसालपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाने और 202 किलोमीटर लंबे जल परिवहन तंत्र को विकसित करने का काम पूरा किया जाएगा। 

ईआरसीपी के तहत 2040 तक जल प्रबंधन कार्य, जयपुर, अजमेर एवं टोंक जिलों की अतिरिक्त पेयजल आवश्यकता को पूरा किया जाएगा और जयपुर जिले के शेष ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 16.82 टीएमसी पेयजल की आपूर्ति की जायेगी। ईआरसीपी के तहत, राज्य की नदियों में उपलब्ध अतिरिक्त पानी को बांधों के माध्यम से रोका जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा