1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस साल त्योहारों पर मुंह मीठा कराना हो सकता है महंगा, चीनी मिलों से आई ये बुरी खबर

इस साल त्योहारों पर मुंह मीठा कराना हो सकता है महंगा, चीनी मिलों से आई ये बुरी खबर

 Published : Apr 18, 2023 05:55 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 05:58 pm IST

एक साल पहले की इसी अवधि में यह 94.4 लाख टन रहा था। इस दौरान देश में चीनी के प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में उत्पादन पहले के एक करोड़ 26.5 लाख टन से घटकर 1.05 करोड़ टन रह गया

इस साल चीनी की महंगाई फीकी कर सकती है त्योहारों की रंगत, जानिए क्यों घटा शुगर का प्रोडक्शन - India TV Hindi
इस साल चीनी की महंगाई फीकी कर सकती है त्योहारों की रंगत, जानिए क्यों घटा शुगर का प्रोडक्शन Image Source : FILE

Sugar Production: इस साल चीनी की कीमतें त्योहारों में मुंह का स्वाद फीका कर सकती हैं। इसका एक अहम कारण है देश में चीनी के उत्पादन में कमी आना। ताजा आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन घटने से देश में चीनी की बैलेंसशीट बिगड़ गई है। चीनी उद्योग के संगठन इस्मा के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष में 15 अप्रैल तक छह प्रतिशत घटकर तीन करोड़ 11 लाख टन रहा। इस गिरावट का मुख्य कारण महाराष्ट्र में उत्पादन घटना है। 

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। विपणन वर्ष 2021-22 की समान अवधि में चीनी उत्पादन तीन करोड़ 28.7 लाख टन हुआ था। चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। इस्मा के आंकड़ों के अनुसार, देश में चीनी के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन चालू विपणन वर्ष में एक अक्टूबर, 2022 से 15 अप्रैल, 2023 तक बढ़कर 96.6 लाख टन हो गया। 

एक साल पहले की इसी अवधि में यह 94.4 लाख टन रहा था। इस दौरान देश में चीनी के प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में उत्पादन पहले के एक करोड़ 26.5 लाख टन से घटकर 1.05 करोड़ टन रह गया, जबकि कर्नाटक में उत्पादन 58 लाख टन से घटकर 55.3 लाख टन रह गया। इस्मा ने विपणन वर्ष 2022-23 के लिए 3.40 करोड़ टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया है। विपणन वर्ष 2021-22 में चीनी उत्पादन 3.58 करोड़ टन रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा