1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बांग्लादेश में चल रही हिंसा ने प्याज कारोबारियों की चिंता बढ़ाई, इस कारण हो सकता है बड़ा नुकसान

बांग्लादेश में चल रही हिंसा ने प्याज कारोबारियों की चिंता बढ़ाई, इस कारण हो सकता है बड़ा नुकसान

 Reported By: Atul Singh, Edited By: Alok Kumar
 Published : Aug 07, 2024 12:20 pm IST,  Updated : Aug 07, 2024 12:21 pm IST

प्याज उत्पादक की समस्या पर स्वाभिमानी शेतकरी संघटना के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने परिवहन सुचारू करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है।

Onion truck - India TV Hindi
प्याज का ट्रक Image Source : FILE

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से हिंसा का दौर जारी है। बांग्लादेशी लोग मंदिर और हिन्दुओं पर हमला कर रहे हैं। यह हिंसा जारी रहने से प्याज कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, भारत-बांग्लादेश सीमा पर नाशिक से गए कई प्याज के ट्रक फंसे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, 70 से 80 ट्रक प्याज बांग्लादेश की सीमा के पास फंसे हुए हैं। आपको बता दें किबांग्लादेश में 80 हजार टन प्याज की निर्यात के लिए केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले ही अनुमति दी थी। हिंसा बढ़ने के चलते बांग्लादेश सीमा खुलने में अभी कई और दिन लगने की आशंका है। अगर ऐसा हुआ तो प्याज कारोबारियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग

प्याज उत्पादक की समस्या पर स्वाभिमानी शेतकरी संघटना के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने परिवहन सुचारू करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। इसके साथ ही केंद्र सरकार से बांग्लादेश की सरकार से संपर्क करने की अपील की है। पत्र में उल्लेख किया कि बांग्लादेश की स्थिति का बुरा असर प्याज उत्पादक किसानों पर पड़ रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा