1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी धमक, इन 124 देशों में अब सफर करना हुआ आसान

भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी धमक, इन 124 देशों में अब सफर करना हुआ आसान

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Dec 10, 2024 03:16 pm IST,  Updated : Dec 10, 2024 03:16 pm IST

ई-वीजा फैसिलिटी प्रदान करने वाले 58 देशों में रूस,ऑस्ट्रेलिया, जापान, हांगकांग, इंडोनेशिया, मलेशिया, न्यूजीलैंड तथा यूएई जैसे देश शामिल हैं। ई-वीजा फ्री देशों में थाइलैंड, कजाकिस्तान, ईरान, भूटान आदि देश शामिल हैं।

Indian Passport - India TV Hindi
भारतीय पासपोर्ट Image Source : FILE

भारतीय पासपोर्ट होल्डर के लिए अच्छी खबर है। भारतीय पासपोर्ट की धमक लगातार बढ़ रही है। आपको बता दें कि अगर आपके पास इंडियन पासपोर्ट है तो आप बिना टेंशन लिए दुनिया के 124 देशों में सफर कर सकते हैं। दरअसल, इन देशों की यात्रा पर जाने के लिए आपको वीजा लेने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी। आपको ई-वीजा फैसिलिटी, वीजा फ्री फैसिलिटी और वीजा ऑन अराइवल फैसिलिटी के जरिये आसानी से उस देश का ​वीजा आसानी से चंद मिनट में मिल जाएगा। 

वीजा प्रक्रिया सरल होने से क्या मिलता है फायदा? 

वीजा प्रक्रिया सरल होने से वीजा के लिए चक्कर नहीं लगाने होते हैं। वीजा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं होती है। जिन देशों में अराइवल वीजा सुविधा होती है, वहां पहुंच आसानी से वीजा प्राप्त किया जा सकता है। इतना ही नहीं, वीजा मुक्त देशों में यात्रा करने पर वीजा शुल्क की बचत होती है। वीजा की सरल प्रक्रिया और शुल्क की कमी से विदेश यात्रा सस्ती और आसान हो जाती है। 

इन 58 देशों में शुरू हुई ई-वीजा फैसिलिटी

अल्बानिया, अंगोला, एंटीगुआ और बारबुडा, अर्जेंटीना, आर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, अज़रबैजान, बहरीन, बेनिन, बोत्सवाना, बुर्किना, फासो, कैमरून, चिली, कोटे डी आइवर, जिबूती, मिस्र,

इथियोपिया, गैबॉन,जॉर्जिया, गिनी हांगकांग, इंडोनेशिया, जापान, जॉर्डन, कजाकिस्तान, केन्या, किर्गिस्तान, लाओस, मलावी, मलेशिया, मोल्दोवा, मंगोलिया, मोरक्को, मोजाम्बिक, म्यांमार, नामीबिया, न्यूजीलैंड, ओमान, फिलीपींस, गिनी गणराज्य, रूस, साओ टोम और प्रिंसिपे, सिंगापुर, दक्षिण सूडान, श्रीलंका, सूरीनाम, सीरिया, ताइवान, ताजिकिस्तान, तंजानिया, टोगो, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुर्की, यूएई, युगांडा, उज्बेकिस्तान,  वियतनाम और जाम्बिया। 

इन 26 देशों ने शुरू की वीजा फ्री फैसिलिटी

थाईलैंड, भूटान, नेपाल, मॉरीशस, मलेशिया, केन्या, ईरान, अंगोला, बारबाडोस, डोमिनिका, अल साल्वाडोर, फिजी, गाम्बिया, ग्रेनाडा, हैती, जमैका, कजाकिस्तान, किरिबाती, मकाऊ, माइक्रोनेशिया, फिलिस्तीनी क्षेत्र, सेंट किट्स और नेविस, सेनेगल, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद और टोबैगो, सेशल्स और सर्बिया।

इन 40 देशों में वीजा ऑन अराइवल फैसिलिटी 

कतर, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी), सेंट डेनिस (रीयूनियन द्वीप), सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, सऊदी अरब, सिएरा लियोन, दक्षिण सूडान, श्रीलंका, सेंट किट्स और नेविस, तंजानिया, थाईलैंड, जिम्बाब्वे, अंगोला, एंटीगुआ और बारबुडा, बहरीन, बारबाडोस, बुरुंडी, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कोबे, वर्डे, जिबूती, मिस्र, इरिट्रिया, फिजी, गैबॉन, घाना, गिनी, बिसाऊ, हैती, इंडोनेशिया, ईरान, जमैका, जॉर्डन, लाओस, मेडागास्कर, मॉरिटानिया, मॉरीशस, मंगोलिया, म्यांमार, नाइजीरिया और ओमान।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा