Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. IPO Next Week : पैसा रख लें तैयार, अगले हफ्ते आ रहे हैं विशाल मेगा मार्ट समेत 9 कंपनियों के आईपीओ, जानिए डिटेल

IPO Next Week : पैसा रख लें तैयार, अगले हफ्ते आ रहे हैं विशाल मेगा मार्ट समेत 9 कंपनियों के आईपीओ, जानिए डिटेल

IPO Next Week : मोबिक्विक का आईपीओ सब्सक्रिप्शन केलिए 11 दिसंबर को खुलेगा और 13 दिसंबर को बंद होगा। शेयरों की लिस्टिंग 18 दिसंबर को होगी। आईपीओ में प्राइस बैंड 265 से 279 रुपये तय किया गया है।

Written By: Pawan Jayaswal
Published : Dec 07, 2024 04:19 pm IST, Updated : Dec 07, 2024 04:19 pm IST
आईपीओ मार्केट- India TV Paisa
Photo:FILE आईपीओ मार्केट

IPO Next Week : प्राइमरी मार्केट में फिर से रौनक देखने को मिल रही है। आने वाले सप्ताह में कई कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं। इनमें से एक विशाल मेगा मार्ट जैसा बड़ा आईपीओ भी है। अगले हफ्ते कुल 9 कंपनियों के आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं। इनमें से 4 मेनबोर्ड आईपीओ हैं और 5 एसएमई आईपीओ हैं। वहीं, अगले हफ्ते तीन शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने वाले हैं। जो मैनबोर्ड आईपीओ लॉन्च होने जा रहे हैं, उनमें विशाल मेगा मार्ट, मोबिक्विक और साई लाइफ साइंसेज के आईपीओ हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

Vishal Mega Mart

विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ की इस समय काफी चर्चा है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11 दिसंबर को खुलेगा और 13 दिसंबर को बंद होगा। 18 दिसंबर को शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। आईपीओ में प्राइस बैंड 74 से 78 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 190 शेयर होंगे। ऐसे में आपको न्यूनतम 14,820 रुपये इन्वेस्ट करने हैं।

Sai Life Sciences Limited

साई लाइफ साइंसेज का आईपीओ 11 दिसंबर को खुलेगा और 13 दिसंबर को बंद होगा। शेयरों की लिस्टिंग 18 दिसंबर को होगी। आईपीओ में प्राइस बैंड 522 से 549 रुपये के बीच है। एक लॉट में 27 शेयर हैं। इस आईपीओ में न्यूनतम 14,823 रुपये निवेश करने होंगे। यह 3042.62 करोड़ रुपये का आईपीओ है।

One Mobikwik Systems Limited

मोबिक्विक का आईपीओ सब्सक्रिप्शन केलिए 11 दिसंबर को खुलेगा और 13 दिसंबर को बंद होगा। शेयरों की लिस्टिंग 18 दिसंबर को होगी। आईपीओ में प्राइस बैंड 265 से 279 रुपये तय किया गया है। एक लॉट में 53 शेयर हैं। इस आईपीओ में न्यूनतम 14787 रुपये निवेश करने होंगे। यह 572 करोड़ रुपये का आईपीओ है।

Inventurus Knowledge Solutions Limited

यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12 दिसंबर को खुलेगा और 16 दिसंबर को बंद होगा। शेयरों कि लिस्टिंग 19 दिसंबर को होगी। कंपनी ने अभी तक प्राइस बैंड की घोषणा नहीं की है। कंपनी ओएफएस के तहत 1.88 करोड़ शेयर जारी करेगी।

ये एसएमई आईपीओ भी होंगे लॉन्च

अगले हफ्ते 5 एसएमई आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। इनमें Dhanlaxmi Crop Science, Jungle Camps India, Toss The Coin, Purple United Sales और Supreme Facility Management के आईपीओ भी शामिल हैं।

इन शेयरों की होगी लिस्टिंग

अगले हफ्ते 3 शेयरों की लिस्टिंग होने जा रही है। इनमें Property Share REIT, Nisus Finance Services और Emerald Tyre Manufacturers Limited शामिल है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement