1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस साल नहीं सताएगी रोटी की महंगाई! खराब मौसम के बावजूद पंजाब में गेहूं खरीद 2022 से अधिक रहने की उम्मीद

इस साल नहीं सताएगी रोटी की महंगाई! खराब मौसम के बावजूद पंजाब में गेहूं खरीद 2022 से अधिक रहने की उम्मीद

 Published : Apr 23, 2023 03:42 pm IST,  Updated : Apr 24, 2023 08:08 am IST

पंजाब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की मंडियों में फसल की आवक को देखते हुए पंजाब में 1.20 करोड़ टन गेहूं खरीद होने की उम्मीद है।

Wheat- India TV Hindi
Wheat Image Source : AP

इस साल मार्च अप्रैल में अचानक बढ़ी गर्मी और फिर बेमौसम की बारिश ने एक बार फिर महंगाई की आग भड़कने के संकेत दिए थे। लेकिन मौजूदा गेहूं खरीद की रफ्तार को देखते हुए इन आशंकाओं पर विराम लगता दिख रहा है। पंजाब में मौजूदा रबी सत्र में गेहूं की खरीद खराब मौसम में फसल की बर्बादी के बावजूद इस साल बढ़कर 1.20 करोड़ टन रहने की उम्मीद है। 

पंजाब में 1.20 करोड़ टन गेहूं खरीद की उम्मीद 

पंजाब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की मंडियों में फसल की आवक को देखते हुए पंजाब में 1.20 करोड़ टन गेहूं खरीद होने की उम्मीद है। पिछले साल गेहूं खरीद 96.47 लाख टन रही थी। पिछले सत्र में मार्च के दौरान अचानक गर्मी बढ़ने के कारण फसल पर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ा था। 

मौसम की पड़ी मार 

इस साल मार्च और अप्रैल में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण पंजाब के फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा और पटियाला जिलों समेत कई स्थानों पर गेहूं और अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खराब मौसम से राज्य में कुल 34.90 लाख हेक्टेयर फसल में से लगभग 14 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। हालांकि, फसल कटाई प्रयोगों के दौरान राज्य के कृषि विभाग ने 47.24 क्विंटल प्रति हेक्टेयर या 19 क्विंटल प्रति एकड़ की औसत उपज का अनुमान लगाया है। इसके परिणामों से विभाग को उम्मीद है कि गेहूं का उत्पादन 160-165 लाख टन रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा