1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Vodafone Idea के शेयर में 7.61% का बड़ा उछाल, शेयर 11.70 रुपये पर पहुंचा, जानें क्यों आई तेजी और आगे क्या

Vodafone Idea के शेयर में 7.61% का बड़ा उछाल, शेयर 11.70 रुपये पर पहुंचा, जानें क्यों आई तेजी और आगे क्या

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Sep 15, 2023 05:23 pm IST,  Updated : Sep 15, 2023 05:23 pm IST

ट्रेंडलाइन डेटा के अनुसार, वोडाफोन आइडिया के शेयर में पिछले महीने से 35.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो दूरसंचार सेवा उद्योग से 26.3 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। आज के कारोबार में आइडिया के अलावा एमटीएनएल 7.7 प्रतिशत बढ़कर 27.55 रुपये पर था, भारती एयरटेल शुक्रवार को 1.6 प्रतिशत बढ़कर 930 रुपये पर था।

वोडाफोन आइडिया- India TV Hindi
वोडाफोन आइडिया Image Source : FILE

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज बड़ी तेजी देखने को मिली। शेयर 7.61% उछलकर 11.73 रुपये पर पहुंचा गया। आखिर क्या वजह रही है कि वोडा आइडिया के शेयर में इतनी बड़ी तेजी देखने को मिली है। शेयर मार्केट के सूत्रों के अनुसार, नए निवेशक द्वारा कंपनी में इक्विटी निवेश की अटकलों के बीच वोडाफोन आइडिया शुक्रवार का शेयर कारोबार में 52 सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। शेयर मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि नियर टर्म में यह शेयर 14 रुपये के भाव को दिखा सकता है। 

एनएसई पर 703 मिलियन शेयरों का कारोबार

बीएसई पर कारोबार के अंत में वोडाफोन आइडिया 7.61 प्रतिशत बढ़कर 11.73 रुपये पर था। बीएसई और एनएसई पर 703 मिलियन शेयरों के साथ भारी मात्रा में शेयरों का कारोबार हुआ। ट्रेंडलाइन डेटा के अनुसार, वोडाफोन आइडिया के शेयर में पिछले महीने से 35.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो दूरसंचार सेवा उद्योग से 26.3 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

नए निवेशक की आने की अटकलें 

कंपनी के इक्विटी निवेश को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर एक नए निवेशक के आने की अटकलें लगाई जाती रही हैं। चर्चा है कि कंपनी में हजारों करोड़ रुपये की भारी फंडिंग की जाएगी। अन्य टेलीकॉम स्टॉक भी आज कारोबार में गुलजार रहे। एमटीएनएल 7.7 प्रतिशत बढ़कर 27.55 रुपये पर था, भारती एयरटेल शुक्रवार को 1.6 प्रतिशत बढ़कर 930 रुपये पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा