1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Infosys Q4 results : बंपर रिजल्ट! चौथी तिमाही में 30% बढ़ गया इन्फोसिस का मुनाफा, जानिए शेयर का हाल

Infosys Q4 results : बंपर रिजल्ट! चौथी तिमाही में 30% बढ़ गया इन्फोसिस का मुनाफा, जानिए शेयर का हाल

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 18, 2024 06:09 pm IST,  Updated : Apr 18, 2024 06:29 pm IST

Infosys Q4 results : इन्फोसिस का चौथी तिमाही का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। कंपनी के मुनाफे में 30 फीसदी का उछाल आया है।

इन्फोसिस का रिजल्ट- India TV Hindi
इन्फोसिस का रिजल्ट Image Source : REUTERS

Infosys Q4 results : दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। बीते वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में जबरदस्त उछाल आया है। जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 30 फीसदी उछलकर 7,969 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, कंपनी के रेवेन्यू में 1.2 फीसदी का उछाल आया है। इन्फोसिस भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। कंपनी का रेवेन्यू 1.3 फीसदी बढ़कर 379.23 अरब रुपये रहा। यह विश्लेषकों के अनुमान 386.24 अरब रुपये की तुलना में कम है। वित्त वर्ष 2025 के लिए इन्फोसिस नें 1 से 3 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ रहने का अनुमान जताया है।

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर गुरुवार को इन्फोसिस का शेयर (Infosys Share Price) बढ़त के साथ बंद हुआ है। कंपनी का शेयर 0.41 फीसदी या 5.80 रुपये की बढ़त के साथ 1420.55 रुपये पर बंद हुआ है। इस शेयर का 52 वीक हाई 1731 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 1215.45 रुपये है। गुरुवार को कंपनी का मार्केट कैप बीएसई पर 5,89,651.48 करोड़ रुपये पर बंद हुआ था।

जूझ रही है IT इंडस्ट्री

भारत का 254 अरब डॉलर का आईटी सेक्टर पिछली कुछ तिमाहियों से संघर्ष कर रहा है। क्योंकि क्लाइंट्स ने महंगाई के दबाव में गैर-आवश्यक प्रोजेक्ट्स पर खर्च को कम कर दिया है। इससे कंपनियों को बड़ी डील्स पाने के लिए अधिक कठिन कॉन्ट्रैक्ट टर्म्स एक्सेप्ट करने पड़ रहे हैं। जबकि क्लाइंट्स री-नेगोशिएट कर रहे हैं, देरी कर रहे हैं या प्रोजेक्ट कैंसिल कर रहे हैं। इससे इंडस्ट्री की ग्रोथ में काफी गिरावट आई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा