1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हफ्ते के आखिरी दिन Stock Market की दमदार शुरुआत, Sensex 700 अंक से अधिक चढ़ा, Nifty 17,000 के पार

हफ्ते के आखिरी दिन Stock Market की दमदार शुरुआत, Sensex 700 अंक से अधिक चढ़ा, Nifty 17,000 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 28, 2022 11:08 am IST,  Updated : Jan 28, 2022 11:08 am IST

एनएसई निफ्टी 217.45 अंक या 1.27 फीसदी की तेजी के साथ 17,327.60 पर आ गया। सेंसेक्स में मारुति को छोड़कर बाकी कंपनियों के शेयर मध्यम से अच्छे लाभ में रहे।

Sensex- India TV Hindi
BSE Dalal Street Image Source : AP

Highlights

  • भारी गिरावट के बाद एक बार फिर शेयर बाजार में रौनक लौट आई
  • सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 700 अंक से अधिक चढ़ गया
  • निफ्टी 217.45 अंक या 1.27 फीसदी की तेजी के साथ 17,327.60 पर

मुंबई। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद एक बार फिर शेयर बाजार में रौनक लौट आई। चौतरफा लिवाली का रूख रहने से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 700 अंक से अधिक चढ़ गया और फिर से 58,000 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 723.55 अंक या 1.26 प्रतिशत बढ़कर 58,000.49 पर कारोबार कर रहा था। 

दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 217.45 अंक या 1.27 फीसदी की तेजी के साथ 17,327.60 पर आ गया। सेंसेक्स में मारुति को छोड़कर बाकी कंपनियों के शेयर मध्यम से अच्छे लाभ में रहे। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को सकल आधार पर 6,266.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.74 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

अडाणी विल्मर का आईपीओ 57 प्रतिशत भरा

खाद्य तेल कंपनी अडाणी विल्मर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को पहले दिन 57 प्रतिशत अभिदान मिला। बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 12,25,46,150 शेयरों के आईपीओ पर पहले दिन 7,04,43,165 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। खुदरा व्यक्तिगत निवेशक श्रेणी में 96 प्रतिशत, पात्र संस्थागत खरीदार खंड में 30 प्रतिशत और गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी में 54 प्रतिशत अभिदान मिला। कंपनी के 3,600 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 218 से 230 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा