1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. इंडिगो का विशेष वैलेंटाइन ऑफर, 999 रुपये में करें हवाई सफर

इंडिगो का विशेष वैलेंटाइन ऑफर, 999 रुपये में करें हवाई सफर

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 11, 2020 06:18 pm IST,  Updated : Feb 11, 2020 06:26 pm IST

निजी विमान सेवा इंडिगो ने मंगलवार को चार दिन की विशेष वैलेंटाइन सेल की घोषणा की

Indigo Sale- India TV Hindi
Indigo Sale

नई दिल्ली| निजी विमान सेवा इंडिगो ने मंगलवार को चार दिन की विशेष वैलेंटाइन सेल की घोषणा की। इसके तहत ग्राहक 999 रुपये की शुरुआती कीमत पर देश के भीतर हवाई सफर कर सकेंगे। कंपनी ने बयान में कहा कि इंडिगो 11 से 14 फरवरी तक चलने वाली इस सेल में रियायती दरों पर दस लाख सीटों की पेशकश कर रही है।

इस पेशकश के तहत टिकट बुक करने पर एक मार्च से 30 सितंबर तक यात्रा की जा सकती है। इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बोल्टर ने कहा  वो आज से 14 फरवरी तक चलने वाली विशेष बिक्री योजना का ऐलान कर रहे हैं बयान में कहा गया कि इच्छुक ग्राहक अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हवाई टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। 

इंडिगो ने साफ किया है कि इस ऑफर के साथ किसी और ऑफर को शामिल नहीं किया जा सकेगा। इंडिगो की फ्लीट में करीब 250 विमान हैं। एयरलाइंस 63 घरेलू और 23 इंटरनेशनल शहरों के लिए रोजाना करीब 1500 उड़ाने भरती है। इंडिगो को घरेलू मार्केट के 48 फीसदी हिस्से पर कब्जा है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा