1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. IRCTC लाया दिवाली के बाद तिरुपति घूमने का शानदार पैकेज, दिल्ली से भरेंगे उड़ान, जानें खर्च और सबकुछ

IRCTC लाया दिवाली के बाद तिरुपति घूमने का शानदार पैकेज, दिल्ली से भरेंगे उड़ान, जानें खर्च और सबकुछ

 Published : Nov 01, 2023 11:42 am IST,  Updated : Nov 01, 2023 11:52 am IST

अगर आप चाहें तो दिवाली मनाने के बाद घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आईआरसीटीसी की इस पैकेज की बुकिंग चालू है। बच्चों को भी साथ ले जा सकते हैं।

तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़।- India TV Hindi
तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़। Image Source : FILE

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए एक खास एयर टूर पैकेज तिरुपति देवस्थानम (Tirupati Devasthanam) लेकर आया है। इसमें आप फ्लाइट से दिल्ली से तिरुपति के टूर पर जा सकेंगे। आईआरसीटीसी (IRCTC) ने इस टूर के लिए दिवाली के बाद भी तारीखें तय की हैं। यह पैकेज एक रात और दो दिनों के लिए है। ऐसे में अगर आप चाहें तो दिवाली मनाने के बाद घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आईआरसीटीसी की इस पैकेज की बुकिंग चालू है।

कहां-कहां घूम सकेंगे

आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा दिल्ली से शुरू होगी। तिरुपति पहुंचने पर आप तिरुपति बालाजी के दर्शन कर पाएंगे। इसके अलावा पद्मावती मंदिर (Padmavathi Temple) और श्री कालाहस्ती मंदिर (Sri Kalahasti Temple)  में भगवान के दर्शन सहित बाकी जगहों पर भी घूम सकेंगे।

20120 रुपये है शुरुआती खर्च

अगर आप तिरुपति देवस्थानम (Tirupati Devasthanam) पैकेज के लिए प्लानिंग करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति शुरुआती पैकेज कॉस्ट 20120 रुपये देना होगा। पैकेज के इस खर्च में फ्लाइट किराया, बस, होटल, खाना, दर्शन टिकट और इंश्योरेंस शामिल होगा। यहां ध्यान रहे, इस पैकेज के लिए एक डेट में 20 लोगों के लिए बुकिंग उपलब्ध है। टूर के लिए आईआरसीटीसी ने 18 नवंबर, 25 नवंबर, 2 दिसंबर और 9 दिसंबर 2023 की तारीख तय की है। आप इन तारीखों के लिए बुकिंग करा सकते हैं।

4 नवंबर से 2 दिसंबर तक की तारीखों पर पैकेज खर्च।
Image Source : IRCTC4 नवंबर से 2 दिसंबर तक की तारीखों पर पैकेज खर्च।

ऑनलाइन भी करा सकते हैं बुकिंग

इस पैकेज की बुकिंग आप https://www.irctctourism.com/ पोर्टल पर विजिट कर भी करा सकते हैं। बच्चों को भी साथ ले जा सकते हैं। फ्लाइट दिल्ली से चेन्नई और चेन्नई से फिर दिल्ली के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। बुकिंग और पूछताछ के लिए आप निम्न पते पर भी संपर्क कर सकते हैं-

पता:
पर्यटक सुविधा केंद्र, प्लेटफॉर्म नंबर 16, अजमेरी गेट साइड, नई दिल्ली
कॉन्टैक्ट नंबर:
पर्यटक सुविधा केंद्र :
9717641764, 9717648888
प्रोबिर सोनोवाल - 9717640773
रविंदर सिंह - 8287930746,
राधिका - 8287930622 (airtournz[at]irctc[dot]com)
ईमेल आईडी: probir.sonowal[at]irctc[dot]com, rainder1.singh[at]irctc[dot]com.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा