1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. FD Interest Rate: ये बैंक एफडी पर दे रहे 7 प्रतिशत से ज्यादा की ब्याज, देखें पूरी लिस्ट

FD Interest Rate: ये बैंक एफडी पर दे रहे 7 प्रतिशत से ज्यादा की ब्याज, देखें पूरी लिस्ट

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Apr 10, 2024 12:04 pm IST,  Updated : Apr 10, 2024 12:05 pm IST

FD Interest Rate: ज्यादा बड़े बैंकों की ओर से एक वर्ष से लेकर दो वर्ष तक की एफडी पर अधिकतम ब्याज दर ऑफर की जा रही है।

FD- India TV Hindi
FD Image Source : FILE

एफडी में निवेश करते समय हमेशा सभी बैंकों की ब्याज दरों की तुलना कर लेनी चाहिए। इसका फायदा यह होता है कि आपको अपने निवेश पर अधिक से अधिक ब्याज मिल जाता है। आज हम इस आर्टिकल में देश के सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

बड़े बैंकों में एफडी की ब्याज दरें 

एसबीआई: एसबीआई की ओर से दो साल से लेकर 3 साल की एफडी पर 7 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है। वहीं, 3 से लेकर 5 साल की एफडी पर 6.75 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है। वहीं, 5 साल से अधिक की अवधि की एफडी पर 6.5 प्रतिशत की ब्याज दर एसबीआई द्वारा दी जा रही है। 

पीएनबी: पीएनबी की ओर से 400 दिन की एफडी पर सबसे अधिक 7.30 प्रतिशत की ब्याज दर दी जा रही है। इसके अलावा 300 दिन की एफडी पर बैंक 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है। एक साल की एफडी पर 6.8 प्रतिशत, दो साल की एफडी पर 6.85 प्रतिशत, 2 से 3 साल की एफडी पर 7.05 प्रतिशत की ब्याज दर दी जा रही है। 

एचडीएफसी बैंक: निजी क्षेत्र  के देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक निवेशकों को 18 से 21 महीने की एफडी पर 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक द्वारा 2 साल 11 महीने से लेकर 35 महीने की एफडी पर 7.15 प्रतिशत की ब्याज ऑफर की जा रही है। वहीं, एक साल से लेकर 15 महीने की एफडी पर 6.60 प्रतिशत, 2 साल से लेकर 2 साल 11 महीने की एफडी पर 7 प्रतिशत की ब्याज निवेशकों को दी जा रही है। 

आईसीआईसीआई बैंक: बैंक द्वारा एक साल से लेकर 15 महीने की एफडी पर 6.7 प्रतिशत की ब्याज ऑफर की जा रही है। वहीं, 15 महीने से लेकर 2 साल की एफडी पर 7.20 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है। वहीं, दो साल से लेकर 5 साल की एफडी पर 7 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर की जा रही है। 

कोटक महिंद्रा बैंक: कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा 390 दिन से लेकर 391 दिन की एफडी पर 7.4 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है। वहीं, 23 महीने से लेकर 2 साल से कम की एफडी पर 7.3 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है। वहीं, 2 से 3 साल की एफडी पर 7.15 प्रतिशत, 3 से लेकर 5 साल की एफडी पर 7 प्रतिशत और अन्य अवधि की एफडी पर 2.75 प्रतिशत से लेकर 6.50 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा