1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. घर खरीदने का बना रहे हैं प्लान, ये 5 बैंक दे रहें हैं सबसे सस्ता होम लोन

घर खरीदने का बना रहे हैं प्लान, ये 5 बैंक दे रहें हैं सबसे सस्ता होम लोन

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 13, 2023 10:07 am IST,  Updated : Jul 16, 2023 10:01 am IST

जानकारों का कहना है कि किसी भी बैंक से होम लोन लेने से पहले मोलतोल करना बिल्कुल न भूलें। अगर आपका सिबिल स्कोर बेहतर है तो बैंक आपको सस्ता होम लोन दे सकता है।

होम लोन- India TV Hindi
होम लोन Image Source : FILE

होम लोन बड़ा वित्तीय फैसला होता है। अधिकांश लोग होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं। ऐसे में ब्याज दर में मामूली कमी भी बड़ी बचत करा देता है। अगर आप होम लोन की तैयारी में है तो ब्याज दर की तुलना जरूर कर लें। हम आपको 5 सबसे सस्ता होम लोन देने वाले बैंक का ब्योरा दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन बैंक सबसे सस्ता होम लोन दे रहे हैं। 

होम लोन लेने में इन बातों का ख्याल जरूर रखें 

वित्तीय क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि होम लोन लेने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति का आकलन जरूर कर लें। यह देख लें कि आप कितनी ईएमआई का भुगतान आसानी से कर सकते हैं। उसके बाद ही लोन के लिए अप्लाई करें। इसके अलावा होम लोन का आवेदन से पहले डाउन पेमेंट की व्यवस्था कर लें। यह प्रॉपर्टी की कुल कीमत का 20 फीसदी से लेकर 25 फीसदी तक हो सकता है। इसके बाद जब होम लोन लेने जाएं तो लोन की अवधि का ख्याल रखें। जितनी लंबी अवधि के लिए लोन लेंगे, उतना अधिक ब्याज चुकाना होगा। होम लोन फाइनल करने से पहले हिडेन कॉस्ट की जांच  जरूर कर लें। 

बैंक के नाम   होम लोन पर न्यूनतम ब्याज दर  

अधिकतम ब्याज दर 

एचडीएफसी बैंक  8.45% 9.85%
इंडसइंड बैंक  8.5%   9.75%
इंडियन बैंक  8.5% 9.9%
पंजाब नेशनल बैंक 8.6% 9.45%

 

बैंक ऑफ बड़ौदा 8.6%

10.3%

  होम लोन पर टैक्स छूट का भी लाभ 

आयकर कानून के तहत होम लोन पर भुगतान किए गए ब्याज पर 2 लाख की सीमा तक आयकर छूट का लाभ मिलता है। वहीं, मूलधन में किए गए भुगतान पर आयकर की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट मिलती है। जानकारों का कहना है कि किसी भी बैंक से होम लोन लेने से पहले मोलतोल करना बिल्कुल न भूलें। अगर आपका सिबिल स्कोर बेहतर है तो बैंक आपको सस्ता होम लोन दे सकता है। साथ ही वह प्रोसेसिंग फीस भी माफ कर देगा। इस तरह आप अच्छी बचत कर पाएंगे। 

ये भी पढ़ें: अब बुधवार तक ही कारोबार कर पाएंगे NSE के ये निवेशक, नया आदेश इस तारीख से होगा लागू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा