डेविड वॉर्नर के साथ Live मैच में घटी अजीबोगरीब घटना, 2 टुकड़ों में बंटा बैट सिर पर भी लगा; देखें Video
Cricket | January 10, 2025 16:41 ISTBBL 2024-25: डेविड वॉर्नर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद अब अपना पूरा ध्यान फ्रेंचाइजी लीग में खेलने पर लगा रहे हैं। वॉर्नर इस समय ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में सिडनी थंडर टीम की तरफ से खेल रहे हैं, जिसमें होबार्ट के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान उनका बल्ला 2 हिस्सों में बंट गया।