1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में विराट-रोहित का नाम

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में विराट-रोहित का नाम

श्रीलंका के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़कर जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Written By: Hitesh Jha
Published : Sep 20, 2026 12:51 pm IST,  Updated : Sep 20, 2026 12:51 pm IST
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम है। बाबर ने T20I में 42 पारियों में 50+ स्कोर बनाया है। इस दौरान वह 3 शतक और 39 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल में अभी तक बाबर ने 145 मैचों की 136 पारियों में 4596 रन बनाए हैं।
1/5 Image Source : AP

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। अपने T20I करियर में विराट ने 39 पारियों में 50+ स्कोर बनाया था। इस दौरान वह एक सेंचुरी और 38 हाफ सेंचुरी लगाने में कामयाब रहे। वहीं उनके बल्ले से 125 मैचों में 4188 रन आए।
2/5 Image Source : AFP

भारत के रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। रोहित ने इस दौरान 159 मैचों में 37 बार 50+ स्कोर बनाया था। इस दौरान वह 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। रनों की बात करें तो वहां उनके बल्ले से 151 पारियों में 4231 रन आए थे।
3/5 Image Source : AFP

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया। बटलर ने 32 बार 50+ स्कोर बनाया है। इसमें 2 शतक और 30 अर्धशतक शामिल है। बटलर ने 163 मैचों में 4384 रन बनाए हैं।
4/5 Image Source : AP

पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 31 बार 50+ स्कोर बनाया था। जिसमें वह 1 शतक और 30 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। इस दौरान रिजवान के बल्ले से 106 मैचों में 3414 रन आए हैं।
5/5 Image Source : AP

Advertisement