T20 क्रिकेट में सबसे ज्याजा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज, सिर्फ एक के नाम 50 से ज्यादा डक
T20 क्रिकेट में सबसे ज्याजा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज, सिर्फ एक के नाम 50 से ज्यादा डक
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में वेस्टइंडीज के सुनील नरेन टॉप पर हैं। आइए जानते हैं सबसे ज्यादा बार T20 में डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
Published : Sep 22, 2026 04:49 pm IST, Updated : Sep 22, 2026 04:49 pm IST
1/6Image Source : AFP
T20 क्रिकेट में डक पर आउट होना बेहद सामान्य बात है। यही वजह है कि T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में एक खिलाड़ी 50 का आंकड़ा पार कर चुका है, जबकि एक खिलाड़ी 50 डक के बेहद करीब है। आइए जानते हैं सबसे ज्यादा बार T20 में डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
2/6Image Source : AFP
T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो का नाम शामिल है। वह 5वें स्थान पर हैं। राइली रूसो ने 415 T20 मैचों की 399 पारियों में शिरकत की। इस दौरान वह 38 बार डक पर आउट हुए हैं।
3/6Image Source : AFP
T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने के मामले में चौथे स्थान पर ग्लेन मैक्सवेल हैं। मैक्सवेल ने T20 क्रिकेट में 530 मैचों की 493 पारियों में शिरकत की है। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल 43 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।
4/6Image Source : AFP
T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने के मामले में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स हैं। एलेक्स हेल्स ने T20 क्रिकेट के 537 मैचों की 531 पारियों में शिरकत की। इस दौरान वह 46 बार डक पर पवेलियन लौटे।
5/6Image Source : AFP
T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने के मामले में अफगानिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर राशिद खान दूसरे पायदान पर हैं। वह 50 डक के बेहद करीब हैं। उन्होंने 550 T20 मैचों की 325 पारियों में शिरकत की है। इस दौरान वह 49 बार डक पर पवेलियन लौटे हैं।
6/6Image Source : AFP
T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने का रिकॉर्ड सुनील नरेन के नाम पर है। दुनियाभर की लीग में अपने खेल का जादू बिखेरने वाले नरेन ने T20 क्रिकेट में कुल 617 मैच खेले हैं, जिसकी 396 पारियों में वह 54 डक पर आउट हुए हैं।