Cholesterol: अगर आपके खून में लो डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन अधिक है, तो ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह अक्सर अनहेल्दी डाइट, प्रोसेस्ड फूड्स और बाहर का तला-भुना खाना, शुगर फूड्स और लो फाइबर फूड्स होते हैं। साथ ही अल्कोहल का ज्यादा सेवन, एक्सरसाइज की कमी, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज भी इसकी वजह हो सकती है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए उन जादुई फलों को डाइट में शामिल करना चाहिए जो विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरे होते हैं। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इन फलों का सेवन जरूर करें।
Image Source : freepikvitamin c fruit
विटामिन सी फल
खट्टे फल विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। आपको बताते चलें कि विटामिन सी हार्ट डिजीज और ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करता है। ऐसे में ये फल जरूर खाने चाहिए।
Image Source : freepikavocado
एवोकैडो
एवोकैडो में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होता है, जो हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। एवोकाडो हाई डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन (HDL) और लो डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल लेवल दोनों को कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद है।
जामुन
जामुन में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो आपके हार्ट को हेल्दी रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जामुन को किसी तरह से भी अपनी डाइट में शामिल कर आप अपनी बॉडी के हेल्दी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा दे सकते हैं।
Image Source : freepikBanana
केला
केला फाइबर, विटामिन और कई मिनरल्स के साथ सुक्रोज, फ्रक्टोज और ग्लूकोज जैसे शुगर से भरपूर होता है। ये पोटेशियम और फाइबर का अच्छा सोर्स है जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।
Image Source : freepikPapita
फाइबर फूड
फाइबर वाले हार्ट-हेल्दी फ्रूट्स भी हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। गौरतलब है कि फलों में घुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिसे मेडिकल साइंस की भाषा में पेक्टिन कहा जाता है। इसे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद माना जाता है। फाइबर से भरे फलों में सेब और नाशपाती का आप रेगुलर सेवन कर सकते हैं।
Latest Health News