घी दूध और दुग्ध उत्पादों से बना नैचुरल फैट है। कुछ संस्कृतियों में विशेष रूप से भारतीय खानपान में घी आवश्यक माना जाता है। इसे मिस्र में 'सामना', मध्य पूर्व में 'समन', ईरान में 'रोगन', युगांडा में 'समुली' के नाम से जाना जाता है। घी आवश्यक फैटी एसिड और विटामिन से भरपूर होता है। इसमें - विटामिन ए, ई, के 2, डी, कैल्शियम, सीएलए और ओमेगा -3 जैसे मिनिरल्स होते हैं। घी का सेवन करने के कई फायदे हैं लेकिन इनसा सही मात्रा में सेवन करना बहुत जरूरी है।
घी 3 प्रकार के होते हैं:
- नियमित घी: गाय या भैंस के नियमित मक्खन को पिघलाकर घी बनाया जाता है।
- A2 घी: देसी भारतीय गायों जैसे गिर गाय और लाल सिंधी से बनाया जाता है।
- बिलोना घी: घी बनाने का सबसे पारंपरिक तरीका। यह देसी गाय के दूध से बना सबसे शुद्ध घी है।
घी पोषण में पाई जाने वाली कैलोरी
- कैलोरी/5 ग्राम 44.8 किलो कैलोरी घी
- प्रोटीन/5 ग्राम 0 ग्राम घी
- कार्ब्स/5 ग्राम 0 ग्राम घी
- वसा/5 ग्राम 4.9 ग्राम घी
घी के फायदे
- एक गिलास दूध में एक चम्मच घी और काली मिर्च के साथ हल्दी मिलाकर पीने से पाचन तंत्र के विषाक्त पदार्थ साफ हो जाते हैं। यह कब्ज में मदद करता है और आपकी इम्यून सिस्टम में मददगार होता है।
- घी के सबसे महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक बेनिफिट्स में से एक यह मेटाबॉलिज्म एक्टिविटी में सुधार करने में मदद करता है। यह आपके एनर्जी के स्तर को कायम रखने और वजन कम करने में मदद करते हुए आपके मूड में काफी सुधार करेगा।
- घी ब्यूटिरिक एसिड का समृद्ध स्रोत है। यह आंत में बैक्टीरिया के लिए प्रोबायोटिक भोजन के रूप में काम करता है।
- घी में विटामिन K2 होता है, जो हड्डियों को कैल्शियम मेंटेन करने में मदद करता है और जोड़ों के दर्द में मदद करता है।
- हल्दी और काली मिर्च के साथ घी सूजन के साथ-साथ तनाव को भी कम करता है। जो बेहतर नींद में मदद कर सकता है।
- घी स्किन में चमक लाता है।
- घी में सीएलए ट्यूमर को कम करता है, कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करता है और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर करता है। यह भूख बढ़ाने में भी मदद करता है।
घी का सेवन करने में इन्हें रहना चाहिए सावधान
1 चम्मच या 5 ग्राम घी में कैलोरी और फैट की मात्रा अधिक होती है। घी में खाना पकाना, सब्जी, दाल आदि पकाने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। लेकिन डायबिटीज, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट पेशेंट जैसी हेल्थ कंडीशन वाले कुछ लोगों को घी की मात्रा के बारे में सतर्क रहना चाहिए। घी का अत्यधिक सेवन करने से वालों को इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।
कितना खाना चाहिए घी
एक हेल्दी एक्टिव लाइफ स्टाइल वाले लोगों के लिए 3-4 चम्मच घी का सेवन करना जारूरी माना गया है।
Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखी गई है इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
Latest Health News