ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides), असल में फैट और ऑयल के वो अनहेल्दी लिपिड्स हैं, जो कि आपके ब्लड वेसेल्स के अंदर चिपक जाते हैं। इसके बाद ये ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करते हैं और हाई बीपी का कारण बनते हैं। धीमे-धीमे जब ये और तेजी से बढ़ने लगते हैं तो ब्लॉकेज पैदा करते हैं और दिल की बीमारियों का कारण बनते हैं। लेकिन, डर की बात तब है जब ट्राइग्लिसराइड्स एक लेवल के ऊपर रहता है। क्या है वो लेवल जानते हैं।
कब खतरनाक हो जाता है ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल-Triglycerides range?
ट्राइग्लिसराइड्स का सामान्य लेवल 150 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर (mg/dL) और इससे नीचे है। लेकिन, जब ये 200 से 499 mg/ dL तक पहुंच जाए तो ये आपके लिए एक खतरे की घंटी है। इसके अलावा 500 mg/dL से ऊपर ट्राइग्लिसराइड लेवल खतरनाक हो सकता है। इसलिए समय-समय पर अपना ट्राइग्लिसराइड लेवल चेक करवाते रहें।
हाई ट्राइग्लिसराइड्स के कारण होने वाली बीमारियां- High Triglycerides Diseases in Hindi
1. पैंक्रियाज खराब कर सकता है-Pancreas
अगर आपके शरीर का ट्राइग्लिसराइड्स लेवल हमेशा 200 से ऊपर रहता है जो इसका मतलब है कि ये आपके पैंक्रियाज को खराब कर सकता है। अगर ये स्तर 500 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर या अधिक है, तो ये हाई ट्राइग्लिसराइड्स आपके पैंक्रियाज में खतरनाक सूजन का कारण बन सकता है जिसे अग्नाशयशोथ (pancreatitis) कहा जाता है।
2. लिवर में सूजन का कारण-Swelling in liver
लिवर में सूजन के कई कारण हो सकते हैं जिसमें से एक है हाई ट्राइग्लिसराइड्स लेवल। जी हां, हाई ट्राइग्लिसराइड्स खून में जमा होने के साथ लिवर के काम काज को धीमा कर देते हैं। इससे लिवर में सूजन आ सकती है और बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन के काम को प्रभावित कर सकता है।
Image Source : freepikHigh Triglycerides stroke
3. स्ट्रोक-Stroke
स्ट्रोक की समस्या असल में खराब ब्लड सर्कुलेशन और हाई बीपी की वजह से हो सकता है। ऐसे में जब ब्लड वेसेल्स में ट्राइग्लिसराइड्स जमा हो जाता है तो नसें फट जाती है जिससे मस्तिष्क की आपूर्ति करने वाली धमनी, स्ट्रोक का शिकार हो सकती है।
4. दिल का दौरा-Heart attack
ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल बढ़ने से हाई बीपी और ब्लॉकेज की दिक्कत बढ़ती है। इससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ सकता है। तो, अगर शरीर में मोटापा बढ़ने लगे, सीढ़ियां चढ़ाना मुश्किल हो जाए तो समझ जाएं बॉडी में ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ गया है और कभी भी इन बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें
Latest Health News