आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हम अपने खानपान पर जरा भी ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसके कारण हमें मोटापे सहित कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ भी खाने से पहले सोचते हैं कि इससे वजन तो नहीं बढ़ जाएगा। फल खाने तक से हम डरने लगे हैं। ऐसे में हम डाइट के साथ-साथ वर्कआउट करने लगते है जिससे कि बॉडी स्लिम रहे। लेकिन कई बार इसे सुचारू रूप से फॉलो नहीं कर पाते हैं। इसीलिए हम आपको कुछ ऐसे फूड्स का नाम बता रहे हैं जिनका सेवन करने से आपका वजन कभी नहीं बढ़ेगा और इन्हें आप बेफिक्र होकर खा सकते हैं।
यह बात आपको सुनने में थोड़ी अजीब लग रही होगी लेकिन कुछ ऐसे फूड्स होते है जिनसे आप थोड़ा खाते है और आपका पेट भर जाता है। लेकिन यह बात सौ प्रतिशत सत्य है। कई ऐसे फूड्स होते है जिनमें कम कौलोरी होती है। जिससे आपका पेट काफी देर तक भरा हुआ रहता है। जानें ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में।
कोरोना वायरस को लेकर फैले हैं ये भ्रम, यहां जाने सच्चाई और रहें सुरक्षित
अंडा
अंडा एक और फूड है जिसे अतीत में गलत तरीके से पेश किया गया। जबकि इसकी सच्चाई यह है कि अंडा कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में भरा होता है जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। एक अंडे में पचास फीसदी केवल प्रोटीन भरा होता है और आधा अन्य तत्वों से भरा होता है। कई अध्ययनों में पाया गया कि जो लोग नाश्ते में अंडे खाते थे वे अधिक संतुष्ट थे और उन लोगों की तुलना में दिन भर में कम कैलोरी का सेवन करते थे जो नाश्ते में भारी भरकम चीजें खाते थे।
इस अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग नाश्ते में अंडे खाते हैं, उन्होंने अपने बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) को कम कर लिया और उन लोगों की तुलना में अधिक वजन कम किया जिन्होंने तला हुआ भारी भरकम नाश्ता किया था।
डायबिटीज से लेकर मुहांसे तक से निजात दिलाएगा रामफल, जानें न्यूट्रिनिस्ट से और फायदे
दिलचस्प बात यह है कि पकने के बाद आलू को ठंडा करने से उनकी प्रतिरोधी स्टार्च सामग्री बढ़ जाती है। वास्तव में, अध्ययन से पता चलता है कि आलू को कई बार ठंडा करने और गर्म करने से उननें भूख को दबाने वाला प्रभाव बढ़ जाता है। 38 फूड्स को लेकर एक अध्ययन किया गया। जिसमें ये बात सामने आईं कि उबले हुए आलू से आसानी से आपका पेट भर सकता है।