1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. डायबिटीज से लेकर मुहांसे तक से निजात दिलाएगा रामफल, जानें न्यूट्रिनिस्ट से और फायदे

डायबिटीज से लेकर मुहांसे तक से निजात दिलाएगा रामफल, जानें न्यूट्रिनिस्ट से और फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 28, 2020 01:16 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 05:26 pm IST

बॉलीवुड सेलेब्रिटी न्यूट्रिनिस्ट रिजुता दिवेकर के अनुसार रामफल इस मौसम का स्थानीय फल रामफल है। जो टेस्टी होने के साथ कई औषधि और चिकित्सीय लाभ के लिए सेवन में लाया जाता है।

Ramphal fruit- India TV Hindi
Ramphal fruit

सेलेब्रिटी न्यूट्रिनिस्ट रिजुता दिवेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए दिन हेल्थ संबंधी फायदेमंद जानकारियां शेयर करती रहती हैं। अब रिजुता ने रामफल के बारे में काफी बातें बताई है। न्यूट्रिनिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर इसके बेहतरीन फायदों के बारे में बताया है। जानें रामफल के के लाभदायक गुणों के बारे में।

रिजुता के अनुसार, यह इस मौसम का स्थानीय फल रामफल है। ये खाने में बहुत टेस्टी होता है और इसके  साथ ही इसका औषथि के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

इसमें अधिक मात्रा में मिनरल्स के अलावा कम मात्रा में ग्लूकोज पाया जाता है। ये गुण प्री-डायबिटीज और डायबिटीज से निजात दिलाने के साथ-साथ कैंसर से भी बचाव करते है। 

यह है ब्रेकफास्ट करने का सही समय, जानें न्यूट्रिनिस्ट से नाश्ते के बारे में और खास बातें

इम्यूनिटी को बढ़ाए
अगर आप इस सीजन में लगातार बीमार पड़ते रहते है तो आप रामफल का सेवन कर सकते है। इसमें अधिक मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो आपके इम्यूनिटी सिस्टम को तेज करता है। इसके अलावा विटामिन बी शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है। 

एक्ने मार्क और कमजोर ज्वाइंट्स 
रामफल में न्यूट्रियंस के साथ-साथ विटामिन सी पाया जाता है तो रेडिकल्स से लेकर आपको इस समस्या से निजात दिलाता है। 

रात को सोने से पहले इस तरह पिएं हल्दी वाला दूध, जानें न्यूट्रिनिस्ट से इसके बेहतरीन फायदे

मुहांसे
रिजुता दिवेकर ने बताया कि अगर आप 30 साल के ऊपर है और एक्ने यानी मुंहासे हो रहे है तो समझ लें कि आप युवा हो गए है। ऐसे में आप इस फल का सेवन करके आसानी से अपनी स्किन को ग्लो कर सकते हैं और मुंहासे भी हट जाएंगे।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल