नई दिल्ली: अगर आप इंटरनेशनल टूर करने के बारें में सोच रहे है और आपकी लिस्ट में इंडोनेशिया के फेमस आईलैंड जैसे बाली है। तो समझ लें कि आपकी यह विश जल्द ही पुरी हो सकती है। जिसके लिए आपको लाखों नहीं बल्कि हजारों में भी घूम आएंगे। अब आप सोच रहे होगे कि ऐसे कैसे संभव है। तो हम आपको बता दें कि IRCTC की कैटरिंग ऐंड टूरिज़म विंग आपके लिए इंटरनेशनल टूर पैकेज लेकर आया है।
दुनियाभर में इंडोनेशिया अपनी खूबसूरत बीचों के कारण फेमस है। जहां पर पारंपरिक संगीत, नृत्य के अलावा प्रकृति के बिल्कुल नजदीक रहने का मौका मिलेगा। अगर आप बाली जाना चाहते है। तो भी आप आसानी से जा सकते है।
यह है टूर पैकेज की कीमत
इंडोनेशिया ट्रिप पर जाने के इच्छुक यात्रियों को सिंगल बुकिंग के लिए 49,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, दो लोगों की बुकिंग पर प्रति व्यक्ति 45 हजार 100 रुपए का खर्च आएगा। ट्रिपल शेयरिंग के लिए भी यह खर्च 45 हजार 100 रुपए ही निर्धारित किया गया है।
इतने दिन का होगा ट्रिप
अब इतनी दूर जा रहे है तो अगर 4-5 दिन न बिताएं तो फिर कैसे संभव है। इसीलिए रेलवे आपके लिए 5 दिन का टूर पैकेट लेकर आया है। बस इसके लिए आपको केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचना होगा।
वहीं वहां से वापसी 15 अगस्त को इसी रुट से वापसी आते हुए रात को 11 बजकर 35 मिनट में कोच्चि उतार देगे।