A
Hindi News धर्म 18 January 2025 Ka Panchang: शनिवार को इतने बजे तक रहेगा शोभन योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

18 January 2025 Ka Panchang: शनिवार को इतने बजे तक रहेगा शोभन योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

18 January 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 18 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शनिवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शनिवार का पंचांग - India TV Hindi Image Source : INDIA TV शनिवार का पंचांग

18 January 2025 Ka Panchang: 18 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि शनिवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। 18 जनवरी को रात 1 बजकर 16 मिनट तक शोभन योग रहेगा। शुभ कार्यों और यात्रा पर जाने के लिए शोभन योग उत्तम माना गया है । इस योग में शुरू की गई यात्रा मंगलमय एवं सुखद रहती है । मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती | साथ ही जिस कामना से यात्रा की जाती है वह भी पूरी होकर आनंद की अनुभूति होती है। साथ ही शनिवार दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

18 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि- 18 जनवरी 2025 को पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक 
  • शोभन योग- 18 जनवरी 2025 को रात 1 बजकर 16 मिनट तक
  • पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र- 18 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 09:53 से दोपहर 11:12 तक
  2. मुंबई- सुबह 10:02 से दोपहर 11:25 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 09:57 से दोपहर 11:15 तक
  4. लखनऊ- सुबह 09:37 से सुबह 10:57 तक
  5. भोपाल- सुबह 09:47 से दोपहर 11:09 तक
  6. कोलकाता- सुबह 09:03 से सुबह 10:25 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 10:06 से दोपहर 11:28 तक
  8. चेन्नई- सुबह 09:47 से सुबह 10:57 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:14 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:48 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

ऋषि, मुनि, साधु और संन्यासी में क्या होता है अंतर? न करें इन्हें एक समझने की गलती

महाकुंभ में स्नान के बाद पितरों को किस दिशा में मुंह कर देना चाहिए जल, जान लें अर्घ्य से जुड़े नियम

महाकुंभ में दूसरे अमृत स्नान के बाद 41 दिनों तक करें इन शिव मंत्रों में से एक का जाप, ग्रहदोष से मिलेगी मुक्ति