Maha Shivratri 2026 Havan Vidhi, Mantra: महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक या चारों प्रहर की पूजा के बाद हवन कैसे करें? यहां जानिए संपूर्ण विधि, मंत्र और सामग्री समेत
Maha Shivratri 2026 Havan Vidhi, Mantra: महाशिवरात्रि पर हवन पूजन का अपना विशेष महत्व माना गया है। ये हवन आप रुद्राभिषेक के बाद या रात्रि के चौथे प्रहर की पूजा संपन्न होने के बाद कर सकते हैं।
Maha Shivratri 2026 Havan Vidhi, Mantra (महाशिवरात्रि पर हवन कैसे करें): हिंदू धर्म में हवन पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं किसी भी पूजा के बाद हवन करने से उस पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त हो जाता है और किसी प्रकार का दोष नहीं लगता। शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि की रात किया गया हवन आपकी सात पीढ़ियों तक के दोषों को दूर कर देता है। अगर आप भी 15 फरवरी 2026 को यानी महाशिवरात्रि के दिन घर पर हवन करना चाहते हैं तो जान लें यहां इसकी पूरी विधि।
महाशिवरात्रि 2026 पर हवन कब करें (Maha Shivratri 2026 Par Havan Kab Kare)
महाशिवरात्रि पर आप प्रदोष काल, निशिता काल या रात्रि के चारों प्रहर की पूजा के बाद हवन कर सकते हैं। जब भी आप शिवलिंग का अभिषेक करें तो उसके बाद हवन पूजा भी जरूर करें।
महाशिवरात्रि 2026 हवन सामग्री (Havan Samagri List)
- हवन कुंड
- आम की लकड़ी या गोबर के उपले
- शुद्ध देसी घी
- सूखा गोला
- हवन सामग्री पैकेट
- बिल्व पत्र, धतूरा, भांग इत्यादि भगवान शिव की प्रिय चीजें
महाशिवरात्रि हवन विधि (Maha Shivratri Havan Vidhi)
- सबसे पहले शुद्धिकरण करें। इसके लिए स्नान करके उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें।
- हवन शुरू करने से पहले भगवान शिव का अभिषेक करें और बेलपत्र, धतूरा इत्यादि सामग्री चढ़ाएं।
- फिर कपूर की मदद से हवन कुंड में अग्नि जलाएं और बोलें- ॐ अग्नये नमः।
- फिर घी की आहुति देनी है। शुरू में 3 बार हवन की अग्नि में घी डालें। साथ ही ॐ प्रजापतये स्वाहा, ॐ इन्द्राय स्वाहा, ॐ अग्नये स्वाहा बोलें।
- इसके बाद नीचे दिए गए मंत्रों के साथ 11, 21 या 108 बार सामग्री चढ़ाएं। आप भगवान शिव के किसी भी मंत्र का जाप करते हुए हवन में आहुति दे सकते हैं।
- अंत में हवन कुंड में नारियल या बचा हुआ घी डालकर शिव जी की आरती करें।
महाशिवरात्रि हवन मंत्र (Maha Shivratri Havan Mantra)
- महामृत्युंजय मंत्र- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् स्वाहा॥
- शिव पञ्चाक्षरी मंत्र- ॐ नमः शिवाय स्वाहा॥
- बीज मंत्र- ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय स्वाहा॥
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
- Maha Shivratri 2026 Vrat Katha, Bhajan Live: महाशिवरात्रि की संपूर्ण व्रत कथा और शिवजी के सबसे लोकप्रिय भजन यहां देखें
- Maha Shivratri 2026 Puja Vidhi Live Updates: महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद बना बेहद दुर्लभ संयोग, इस मुहूर्त में करें शिव की उपासना, जान लें पूजा की संपूर्ण विधि
- Maha Shivratri 2026 Char Prahar Puja Muhurat: महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा का समय और सही विधि स्टेप बाय स्टेप यहां जानें
- Maha Shivratri 2026 Puja Muhurat: आज महाशिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानें निशिता काल से लेकर चार प्रहर तक की पूजा का समय
- Belpatra Todne ke Niyam: महाशिवरात्रि पर नहीं तोड़ा जाता बेलपत्र, आज ही एकत्र करके रख लें; जानिए बिल्वपत्र तोड़ने को लेकर क्या हैं शास्त्रों में नियम
