Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Maha Shivratri 2026 Puja Muhurat: आज महाशिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानें निशिता काल से लेकर चार प्रहर तक की पूजा का समय

Maha Shivratri 2026 Puja Muhurat: आज महाशिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानें निशिता काल से लेकर चार प्रहर तक की पूजा का समय

Written By: Laveena Sharma @laveena1693 Published : Feb 14, 2026 08:36 pm IST, Updated : Feb 15, 2026 09:37 am IST

Maha Shivratri 2026 Puja Muhurat: महाशिवरात्रि के दिन रात्रि के चारों प्रहर की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। अगर रात्रि के हर प्रहर की पूजा संभव न हो तो कम से कम निशिता काल मुहूर्त में तो शिव पूजा जरूर ही करनी चाहिए। इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

maha shivratri puja muhurat- India TV Hindi
Image Source : CHATGPT AI महाशिवरात्रि पूजा के सबसे शुभ मुहूर्त

Maha Shivratri 2026 Puja Muhurat (महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2026): महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी 2026, रविवार को है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये वही दिन है जब भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए विषपान किया था। तो वहीं कुछ कथाओं अनुसार इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह संपन्न हुआ था इसलिए शिवरात्रि की रात सबसे महान रात मानी जाती है। वहीं भगवान शिव का शिवलिंग के रूप में प्राकट्य भी इसी दिन हुआ था। इसी कारण से इस पर्व पर शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। यहां हम आपको बताएंगे महाशिवरात्रि पूजा के सारे शुभ मुहूर्तों के बारे में।

महाशिवरात्रि 2026 पूजा मुहूर्त (Maha Shivratri 2026 Puja Muhurat)

महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त 15 फरवरी 2026 की शाम 06:11 से शुरू होकर देर रात 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। 

महाशिवरात्रि पूजा चार प्रहर मुहूर्त 2026 (Maha Shivratri 2026 Char Prahar Puja Time)

  1. रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय 06:11 PM से 09:23 PM
  2. रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय 09:23 PM से 12:35 AM, फरवरी 16
  3. रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय 12:35 AM से 03:47 AM, फरवरी 16
  4. रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय 03:47 AM से 06:59 AM, फरवरी 16

महाशिवरात्रि पूजा निशिता काल समय 2026 (Maha Shivratri 2026 Nishita Kaal Time)

महाशिवरात्रि पर निशिता काल पूजा समय 15 फरवरी 2026 की रात 12:09 से 01:01 बजे तक रहेगा।

महाशिवरात्रि पूजा चौघड़िया मुहूर्त 2026 (Maha Shivratri 2026 Choghadiya Muhurat)

  • चर - सामान्य - 08:24 AM से 09:48 AM
  • लाभ - उन्नति - 09:48 AM से 11:11 AM
  • अमृत - सर्वोत्तम - 11:11 AM से 12:35 PM
  • शुभ - उत्तम - 01:59 PM से 03:23 PM
  • शुभ - उत्तम - 06:11 PM से 07:47 PM
  • अमृत - सर्वोत्तम - 07:47 PM से 09:23 PM
  • चर - सामान्य - 09:23 PM से 10:59 PM
  • लाभ - उन्नति - 02:11 AM से 03:47 AM, फरवरी 16
  • शुभ - उत्तम - 05:23 AM से 06:59 AM, फरवरी 16

महाशिवरात्रि 2026 पर जल चढ़ाने का समय (Maha Shivratri 2026 Jal Chadane Ka Time)

महाशिवरात्रि पर जल किसी भी समय चढ़ा सकते हैं। लेकिन अगर जल चढ़ाने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो मुहूर्त 15 फरवरी 2026 की शाम 06:11 से देर रात 01:01 बजे तक रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Maha Shivratri 2026 Puja Vidhi, Muhurat Live Updates: महाशिवरात्रि की पूजा विधि, मंत्र, कथा, आरती, भजन, चालीसा सबकुछ यहां जानें

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement