Ind vs Aus : कैफ ने दी सलाह, अगर जीतना चाहती है टीम इंडिया तो करना चाहिए ये काम
Ind vs Aus : कैफ ने दी सलाह, अगर जीतना चाहती है टीम इंडिया तो करना चाहिए ये काम
IANS
Published : Dec 21, 2020 02:35 pm IST, Updated : Dec 21, 2020 02:35 pm IST
मोहम्मद कैफ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों में अजिंक्य रहाणे को अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित करना होगा।
Image Source : APIndia vs Australia
नई दिल्ली| भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों में भारत की कप्तानी करने जा रहे अजिंक्य रहाणे को अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित करना होगा और टीम को बाहरी दुनिया से दूर रख कर वापसी करनी होगी।
कैफ ने ट्वीट किया, "फोन बंद कर दीजिए, बाहरी आवाज को खत्म कर दीजिए, एक टीम के तौर पर साथ रहें और आगे की तरफ देखें, भारत के लिए बाहर निकलने का यही एक रास्ता है। रहाणे को टीम को एक साथ लाने की जरूरत है और आगे अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाने की जरूरत है।"
भारत को एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों आठ विकेट की निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था। हार से ज्यादा शर्मनाक बात यह रही थी कि मजबूत भारतीय बल्लेबाजी क्रम दूसरी पारी में महज 36 रनों पर ही ढेर हो गया था।