मई 2021 से पहले होगी इंडियन वुमैन्स फुटबॉल लीग - एआईएफएफ
मई 2021 से पहले होगी इंडियन वुमैन्स फुटबॉल लीग - एआईएफएफ
Bhasha
Published : Feb 06, 2021 06:23 am IST, Updated : Feb 06, 2021 06:23 am IST
एआईएफएफ के सीनियर उपाध्यक्ष और लीग समित के चेयरमैन सुब्रत दत्ता ने वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की।
Image Source : GETTYFootball
नयी दिल्ली| अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की लीग समिति ने शुक्रवार को फैसला किया कि हीरो इंडियन वुमैन्स लीग टूर्नामेंट कैलेंडर का अहम हिस्सा बनी रहेगी और इस साल मई से पहले आयोजित की जायेगी।
एआईएफएफ के सीनियर उपाध्यक्ष और लीग समित के चेयरमैन सुब्रत दत्ता ने वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की। एआईएफएफ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हालांकि समिति को यह भी लगता है कि महामारी के हालात के कारण हीरो इंडियन वुमैन्स लीग 2020-21 में भाग लेने की इच्छा रखने वाली टीमों के लिये हिस्सेदारी के नियमों में राहत देने की जरूरत होगी।’’