1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Ford ने Coronavirus को रोकने के लिए अपने सभी 10,000 भारतीय कर्मचारियों को दिया घर से काम करने का निर्देश

Ford ने Coronavirus को रोकने के लिए अपने सभी 10,000 भारतीय कर्मचारियों को दिया घर से काम करने का निर्देश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 17, 2020 01:33 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 01:33 pm IST

फोर्ड इंडिया एंड ग्लोबल बिजनेस सर्विसेज समेत 10 हजार से अधिक कर्मचारियों को सोमवार से (16 मार्च से) घर से काम करने को कहा गया है।

Ford asks 10,000 employees in India to work from home- India TV Hindi
Ford asks 10,000 employees in India to work from home

नई दिल्‍ली। अमेरिका की वाहन कंपनी फोर्ड ने कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर भारत में अपने 10 हजार कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी के हालिया दिनों के आकलन से कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले के अलग दिशा में बढ़ जाने का पता चलता है। कंपनी लोगों को सुरक्षित रखने तथा अपने आसपास कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तत्काल कदम उठा रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि फोर्ड इंडिया एंड ग्लोबल बिजनेस सर्विसेज समेत 10 हजार से अधिक कर्मचारियों को सोमवार से (16 मार्च से) घर से काम करने को कहा गया है। यह सुविधा सिर्फ उन कर्मचारियों को नहीं मिलेगी, जिनका काम कंपनी के संयंत्रों में आए बिना हो ही नहीं सकता है।

प्रवक्‍ता ने कहा कि इस कदम से कोरोनावायरस के फैलने का जोखिम कम करने और अपने कारोबार को स्‍वस्‍थ्‍य बनाने में मदद मिलेगी। सभी फोर्ड सुविधाओं और डीलरशिप में सभी आवश्‍यक सुरक्षा कदम उठाए गए हैं और उपभोक्‍ताओं के लिए न्‍यूनतम असुविधा को सुनिश्चित किया गया है।

इससे पहले एक अन्य वाहन कंपनी वोल्‍वो भी इसी तरह की घोषणा कर चुकी है। वोल्‍वो कार इंडिया के भारत में 40 कर्मचारी हैं। कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से घर से काम करने की सहूलियत देने की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि परिचालन जारी रखने के लिए आवश्यक सूचना प्रौद्योगिकी संरचना की व्यवस्था कर दी गई है। तय बैठकें माइक्रोसॉफ्ट टीम या स्काइप के जरिये होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा