1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. किचन में मौजूद इन 5 चीजों से आसानी से पाएं बेदाग निखार हुआ चेहरा

किचन में मौजूद इन 5 चीजों से आसानी से पाएं बेदाग निखार हुआ चेहरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 12, 2020 03:21 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 03:21 pm IST

कई बार आपकी स्किन सूरज की रोशनी के संपर्क में आने या स्किन पिगमेंट के कारण काली हो जाती है। इसलिए आप इन घरेलू उपायों को अपनाकर आसानी से निखरा हुआ चेहरा पा सकते है। 

home remedies for glowing skin- India TV Hindi
home remedies for glowing skin

कई बार हमें हैरत होती है कि कैसे कोई रातोंरात निखार पा सकता है। इसी के चलते हम गूगल में कई ऐसे उपाय सर्च करने लगते है जिससे हमें निखारी हुई स्किन मिल जाए। लेकिन कई बार हम यह भूल जाते हैं कि आपकी स्किन में हर एक चीज उपयुक्त नहीं होती है। ग्लोइंग स्किन पाने की इतनी ज्यादा लालसा बढ़ जाती हैं कि वह हमारी स्किन के लिए भारी पड़ जाता है। 

चेहरे को खराब करने के लिए कोई फेयरनेस क्रीम लगाने के बजाय आप ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें जो आपके किचन में आसानी से मिल जाए। जिससे आपको नेचुरल खूबसूरती मिलें। कई बार आपकी स्किन सूरज की रोशनी के संपर्क में आने या स्किन पिगमेंट के कारण काली हो जाती है। इसलिए आप इन घरेलू उपायों को अपनाकर आसानी से निखरा हुआ चेहरा पा सकते है। 

चेहरे के अनचाहे बालों से पाना है तुंरत निजात तो अपनाएं ये 3 घरेलू उपाय

आप ये सोचे कि आखिर घर पर कैसे ग्लोइंग स्किन पा सकते है। उससे पहले जान लें कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो आपको परफेक्ट ग्लोइंग स्किन दे सकते हैं और साथ ही जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल। 

दूध

कच्चा दूध आपकी निखार के लिए फायदेमंद हो सकता है। टायरोसिन नामक का एक हार्मोन होता है जो मेलेनिन को कंट्रोल करके आपके स्किन को काला होने से बचाता है। आप चाहे तो साफ चेहरे में कॉटन की मदद से कच्चा दूध लगाए और 5-10 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें।

नहीं है मेकअप रिमूवर, इन 4 चीजों का इस्तेमाल कर आसानी से हटाएं अपना मेकअप

शहद
शहद एक एंटीबैक्टीरियल होता है जो आपके चेहरे से पिंपल, एक्ने और गदंगी को हटाने में मदद करता है। यह लंबे समय तक आपकी स्किन को बेदाग बनाए रखता है। इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाए।कम से कम 5 मिनट धीरे हाथों से मसाज करने के बाद 5-6 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। 

बेसन
बेसन आपकी खूबसूरत में चार-चांद लगाने वाले प्रोडक्ट में से एक है। इसमें नेचुरल एक्सफोलिएटर पाया जाता है जो डेड स्किन निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही यह ग्लोइंग स्किन भी देता है। इसे आप उपटन की तौर पर इस्तेमाल कर सकती है या फिर हल्दी, नींबू के साथ मिलाकर फैसपेक बना सकती है। 

हल्दी
अगर आप जानना चाहते है कि आखिर कैसे ग्लोइंग स्किन पा सकते है तो दादी मां के नुख्से की ओर रुख करें। जी हां हल्दी में पॉवरफुल एंटी एंफ्लामेट्री  गुण पाए जाते है जो आपकी स्किन को ग्लो करने के साथ-साथ सावंलेपन से निजात दिलाता है। इसे आप बेसन फैस पैक में चुटकीभर हल्दी डालकर आसानी से बना सकती है। 

नींबू
नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो आपकी स्किन को ठीक करने के साथ-साथ नेचुरल निखार दिलाती है। इसके लिए आप एक चम्मच चीनी में 1 चम्मच नींबू का रस डालें और इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल