1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Hero MotoCorp ने लॉन्‍च की HF Deluxe BS-VI मोटरसाइकिल, कीमत शुरू होगी 55,925 रुपए से

Hero MotoCorp ने लॉन्‍च की HF Deluxe BS-VI मोटरसाइकिल, कीमत शुरू होगी 55,925 रुपए से

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 31, 2019 03:23 pm IST,  Updated : Dec 31, 2019 03:23 pm IST

हीरो एचएफ डीलक्स की 20 लाख इकाई बिक चुकी है और यह अपनी श्रेणी में दो-तिहाई बाजार हिस्सेदारी पर काबिज है।

Hero MotoCorp launches HF Deluxe BS-VI, price starts at Rs 55,925- India TV Hindi
Hero MotoCorp launches HF Deluxe BS-VI, price starts at Rs 55,925

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी दो-पहिया निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने मंगलवार को बीएस-6 अनुपालन वाली अपनी एंट्री लेवल 100सीसी बाइक एचएफ डीलक्‍स को लॉन्‍च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 55,925 रुपए है।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि एचएफ डीलक्‍स बीएस-6 सेल्‍फ-स्‍टार्ट एलॉय व्‍हील वेरिएंट 55,925 रुपए में और सेल्‍फ-स्‍टार्ट एलॉय आई3एस वेरिएंट 57,250 रुपए में जनवरी 2020 से बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा। इससे पहले कंपनी स्‍पलेंडर आईस्‍मार्ट को भी बीएस-6 अनुपालन के साथ लॉन्‍च कर चुकी है।

बयान में कहा गया है कि हीरो मोटोकॉर्प बीएस-6 उत्‍पादों के अपने पोर्टफोलियो का तेजी से विस्‍तार कर रही है और उसकी योजना जल्‍द ही अपनी संपूर्ण श्रृंखला को बीएस-6 में बदलने की है। हीरो मोटोकॉर्प के एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर, ऑपरेशन (प्‍लांट्स) और चीफ टेक्‍नोलॉजी ऑफ‍िसर विक्रम कासबेकर ने कहा कि हम बीएस-6 नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

हीरो एचएफ डीलक्‍स की 20 लाख इकाई बिक चुकी है और यह अपनी श्रेणी में दो-तिहाई बाजार हिस्‍सेदारी पर काबिज है। नई एचएफ डीलक्‍स बीएस-6 प्रोग्राम्‍ड एफआई (फ्यूल इंजेक्‍शन) टेक्‍नोलॉजी से सुसज्जित है। कंपनी ने कहा कि नई एचएफ डीलक्‍स बीएस-6 को कंपनी के जयपुर स्थित आरएंडडी हब सेंटर ऑफ इन्‍नोवेशन एंड टेक्‍नोलॉजी (सीआईटी) में पूरी तरह से इन-हाउस तैयार किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा