नई दिल्ली। घरेलू वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमडी पवन गोयनका ने 26 साल के अपने लंबे करियर में पहली बार कोई कार खरीदी है। गणेश चतुर्थी पर पवन गोयनका ने ट्विटर पर एक कार का मालिक बनने और ग्राहक के तौप पर अपनी खुशी को शेयर किया।
Related Stories
पवन गोयनका ने ट्विटर पर लिखा कि गणेश चतुर्थी के पावन दिन पर, 26 साल के करियर में हमारी पहली ‘स्वयं की’ कार। और यह कार है महिंद्रा एक्सयूवी 300। महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमडी के तौर पर मैंने कई बार एक्सयूवी300 को चलाया है लेकिन आज एक ग्राहक और कार मालिक के तौर पर इसे चलाना एक अलग तरह का ही रोमांच दे रहा है।
पवन गोयनका के इस ट्विट पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विट कर कहा कि आपकी पसंद बहुत अच्छी है पवनपवन। (हालांकि मेरा मानना है कि कार पसंद करने में आपको ज्यादा विकल्पों के बीच प्रतिस्पर्धा नहीं करनी पड़ी होगी।)