1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. MG Motor देशभर में 4,000 पुलिस वाहनों को करेगी सैनेटाइज, मुफ्त में देगी सर्विस

MG Motor देशभर में 4,000 पुलिस वाहनों को करेगी सैनेटाइज, मुफ्त में देगी सर्विस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 04, 2020 03:06 pm IST,  Updated : May 04, 2020 03:06 pm IST

कंपनी ने कहा कि इस पहल के तहत वह देशभर में करीब 4,000 पुलिस वाहनों को अपने सर्विस स्टेशनों पर सैनेटाइज करेगी। चार मई से शुरू होने वाला यह अभियान मुफ्त होगा।

MG Motor to sanitise 4,000 police vehicles across India- India TV Hindi
MG Motor to sanitise 4,000 police vehicles across India

नई दिल्ली। एमजी मोटर इंडिया देशभर में पुलिस के 4,000 वाहनों को कीटाणुमुक्त (सैनेटाइज) बनाएगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह पुलिस वाहनों को पूरी तरह सैनेटाइज करेगी। इसमें कार की धुलाई, धूमन, कार के केबिन की सफाई इत्यादि शामिल है।

कंपनी ने कहा कि इस पहल के तहत वह देशभर में करीब 4,000 पुलिस वाहनों को अपने सर्विस स्टेशनों पर सैनेटाइज करेगी। चार मई से शुरू होने वाला यह अभियान मुफ्त होगा।

कंपनी के भारतीय परिचालन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा कि कंपनी इस मुश्किल वक्त में पुलिस वालों द्वारा उठाए जा रहे जोखिम को समझती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा