1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Tata Motors ने फ‍िर की एनसीडी के जरिये 1,000 करोड़ रुपए जुटाने की घोषणा

Tata Motors ने फ‍िर की एनसीडी के जरिये 1,000 करोड़ रुपए जुटाने की घोषणा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 16, 2020 09:06 am IST,  Updated : May 16, 2020 09:06 am IST

बाजार की खस्ताहाल स्थिति के कारण, पिछले सप्ताह टाटा मोटर्स ने 1,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए एक एनसीडी निर्गम को वापस लेने का फैसला किया था।

Tata Motors again plans to raise 1,000 rs crore via NCDs- India TV Hindi
Tata Motors again plans to raise 1,000 rs crore via NCDs Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रतिभूतियों के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है। टाटा मोटर्स ने एक नियामकीय सूचना में बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि कंपनी 1,000 करोड़ रुपए की रेटिंग वाला, सूचीबद्ध, सुरक्षित, विमोच्य, ​​गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) की पेशकश करने की इच्छुक है।

इस संबंध में, टाटा मोटर्स 20 मई, 2020 को अपने निदेशक मंडल समिति की बैठक आयोजित करेगी। टाटा मोटर्स ने कहा कि उक्त निर्गम को 27 मार्च को बोर्ड की मंजूरी के बाद जारी किया जाएगा।

उल्‍लेखनीय हैै क‍ि बाजार की खस्ताहाल स्थिति के कारण, पिछले सप्ताह टाटा मोटर्स ने 1,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए एक एनसीडी निर्गम को वापस लेने का फैसला किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा