1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Yamaha Motor India: यामाहा के कर्मचारियों ने कोविड-19 से निपटने के प्रयासों के लिए एक दिन का वेतन दिया

Yamaha Motor India: यामाहा के कर्मचारियों ने कोविड-19 से निपटने के प्रयासों के लिए एक दिन का वेतन दिया

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : May 09, 2020 01:56 pm IST,  Updated : May 09, 2020 01:56 pm IST

वाईएमअईजी के कार्यकारी उपाध्यक्ष ताकाहीरो हेनमी ने कहा, 'यह एक वैश्विक संकट है। यामाहा का मानना है कि इसमें हर व्यक्ति को आगे बढ़कर सरकार का समर्थन करना चाहिए जिससे इस लड़ाई को जीता जा सके।' 

Yamaha employees donate a day's salary to support fight against COVID-19- India TV Hindi
Yamaha employees donate a day's salary to support fight against COVID-19 Image Source : @TWITTER

नयी दिल्ली। दोपहिया क्षेत्र की प्रमुख कंपनी यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप (वाईएमआईजी) के कर्मचारियों ने कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए अपने एक दिन के वेतन का योगदान दिया है। वाईएमआईजी ने शनिवार को बयान में कहा कि कंपनी के तीन संयंत्रों कांचीपुरम (तमिलनाडु), सूरजपुर (उत्तर प्रदेश) और फरीदाबाद (हरियाणा) संयंत्रों के स्थायी कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं तथा कंपनी के अन्य कार्यालयों के कर्मचारियों ने अपने अप्रैल माह के वेतन से 61.5 लाख रुपये कोविड-19 से लड़ाई के लिए दिए हैं।

इसमें 25-25 लाख रुपये तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत कोष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिए गए हैं। शेष 11.5 लाख रुपये प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम-केयर्स) में दिए गए हैं। वाईएमअईजी के कार्यकारी उपाध्यक्ष ताकाहीरो हेनमी ने कहा, 'यह एक वैश्विक संकट है। यामाहा का मानना है कि इसमें हर व्यक्ति को आगे बढ़कर सरकार का समर्थन करना चाहिए जिससे इस लड़ाई को जीता जा सके।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा