1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सुजुकी और टोयोटा ने मिलाया हाथ, भारत में सप्लाई करेंगी एक दूसरे की गाड़ियां

सुजुकी और टोयोटा ने मिलाया हाथ, भारत में सप्लाई करेंगी एक दूसरे की गाड़ियां

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Mar 29, 2018 12:47 pm IST,  Updated : Mar 29, 2018 12:59 pm IST

सुजुकी की तरफ से टोयोटा को बलेनो और विटारा ब्रेजा मॉडल की सप्लाई की जाएगी जबकि टोयोटा की तरफ से सुजुकी को कोरोला मॉडल की सप्लाई होगी

Toyota and Suzuki - India TV Hindi
Toyota and Suzuki reach basic agreement towards mutual supply of basic and hybrid vehicle in India

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी टोयोटा मोटर्स ने भारत में सबसे बड़ी कार कंपनी की पेरेंट सुजुकी मोटर्स के साथ करार किया है, मारुति की तरफ से शेयर बाजार में दी गई जानकारी के मुताबिक दोनो कंपनियां भारत बाजार में अपने-अपने सेल्स नेटवर्क के जरिए एक दूसरे की गाड़ियों की सप्लाई करेंगी।

मारुति की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सुजुकी की तरफ से टोयोटा को बलेनो और विटारा ब्रेजा मॉडल की सप्लाई की जाएगी जबकि टोयोटा की तरफ से सुजुकी को कोरोला मॉडल की सप्लाई होगी। हालांकि यह सप्लाई कब शुरू होगी, कितनी गाड़ियों की सप्लाई होगी और गाड़ियों की प्राइसिंग क्या रहेगी इसके बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।

इससे पहले टोयोटा और सुजुकी ने नंबर 2017 में घोषणा की थी कि दोनो कंपनियां मिलकर भारत में बैटरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को तैयार करने की दिशा में काम करेंगी, 2020 तक इन गाड़ियों को तैयार किया जाएगा।

दुनियाभर में टोयोटा सबसे बड़ा कार ब्रांड है, कार के वैश्विक बाजार में इसकी हिस्सेदारी करीब 9 प्रतिशत है, जबकि सुजुकि सिर्फ 1.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 17वें नंबर पर है जबकि सुजुकि की सहायक सबसे बड़ी भारतीय कार कंपनी मारुति 1.7 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 14वें स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा