1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Innovision IPO अगले हफ्ते होगा लॉन्च, ₹521-548 प्रति शेयर तय प्राइस बैंड, जानें पूरी बात

Innovision IPO अगले हफ्ते होगा लॉन्च, ₹521-548 प्रति शेयर तय प्राइस बैंड, जानें पूरी बात

 Published : Mar 05, 2026 02:46 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 02:47 pm IST

अगर आप आईपीओ के जरिये मार्केट में पैसा लगाकर कमाई की तलाश में हैं तो आपके लिए यह आईपीओ सही साबित हो सकता है। कंपनी टोल प्लाजा मैनेजमेंट में सक्रिय है।

30 जून 2024 तक कंपनी 200+ ग्राहकों को सेवाएं दे चुकी थी।- India TV Hindi
30 जून 2024 तक कंपनी 200+ ग्राहकों को सेवाएं दे चुकी थी। Image Source : FREEPIK

मैनपावर और टोल प्लाजा मैनेजमेंट सेवाओं में सक्रिय इनोविजन लिमिटेड (Innovision Limited) का ₹323 करोड़ का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 10 मार्च 2026 से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी ने प्राइस बैंड ₹521 से ₹548 प्रति शेयर तय किया है। ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्यूएशन लगभग ₹1,300 करोड़ के आसपास पहुंचता है। यह बुक बिल्डिंग इश्यू है, जिसमें न्यूनतम लॉट साइज 27 शेयर (लगभग ₹14,796 निवेश) है। हरियाणा की इस कंपनी का प्रस्तावित IPO, प्रमोटर्स द्वारा 255 करोड़ रुपये के नए इश्यू और 12.38 लाख इक्विटी शेयरों के ऑफर फॉर सेल (OFS) का कॉम्बिनेशन है, जिनकी ऊपरी लेवल पर कीमत 68 करोड़ रुपये है।

ओएफएस में शेयर बेचने वालों में रणदीप हुंडल और उदय पाल सिंह शामिल हैं।

IPO का स्ट्रक्चर समझ लीजिए

फ्रेश इश्यू: ₹255 करोड़ (नए शेयर जारी करके पूंजी जुटाना)  
ऑफर फॉर सेल (OFS): 12.38 लाख इक्विटी शेयर (लगभग ₹68 करोड़ ऊपरी बैंड पर)  
कुल इश्यू साइज: ₹322.84 करोड़ (ऊपरी बैंड पर)
OFS के जरिए प्रमोटर लेफ्टिनेंट कर्नल रणदीप हुंडल (Lt Col Randeep Hundal) और उदय पाल सिंह अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेंगे।

अहम तारीखें

एंकर निवेशक बोली: 9 मार्च 2026  
सब्सक्रिप्शन खुलने की तारीख: 10 मार्च 2026  
सब्सक्रिप्शन बंद होने की तारीख: 12 मार्च 2026  
अलॉटमेंट फाइनल: संभावित 13 मार्च 2026  
लिस्टिंग: 17 मार्च 2026 (BSE और NSE पर, टेंटेटिव)

फंड का उपयोग कहां करेंगी कंपनी

IPO से जुटाई गई राशि मुख्य रूप से कर्ज चुकाना (विशेष रूप से वर्किंग कैपिटल से जुड़े कर्ज) , वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्य के लिए किया जाएगा। हरियाणा-आधारित इनोविजन लिमिटेड (2007 में स्थापित) मुख्य रूप से मैनपावर सेवाएं प्रदान करती है, जिसमें शामिल हैं:प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड सेवाएं , इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट (IFM)   और मैनपावर सोर्सिंग और पेरोल मैनेजमेंट शामिल हैं।

इसके अलावा कंपनी टोल प्लाजा मैनेजमेंट में सक्रिय है, जहां टोल टैक्स कलेक्शन और संबंधित ऑपरेशंस शामिल हैं। कंपनी NHAI के साथ सूचीबद्ध है और प्रतिस्पर्धी बोली के जरिए प्रोजेक्ट्स हासिल करती है। वर्तमान में कंपनी उत्तराखंड, असम, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 6 टोल प्लाजा संचालित कर रही है, जैसे- लच्छीवाला (उत्तराखंड) , नजीराखाट (असम) , सरसावा, न्यू अदाकांठी और तरवा देवा (उत्तर प्रदेश)  और पश्चिम मदाती (पश्चिम बंगाल) आदि। अन्य सेवाओं में स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग (केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं के तहत) और सहायक कंपनी इनोविजन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से भर्ती, प्लेसमेंट कंसल्टेंसी और वीजा फैसिलिटेशन सेवाएं शामिल हैं।

कारोबार का स्केल

30 जून 2024 तक कंपनी 200+ ग्राहकों को सेवाएं दे चुकी थी और 1,500+ क्लाइंट लोकेशंस पर ऑपरेट कर रही थी। कंपनी 23 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद है। इस IPO के लिए एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज को एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है। रजिस्ट्रार Kfin Technologies Ltd. है। यह IPO उन निवेशकों के लिए आकर्षक हो सकता है जो सर्विस-सेक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर-संबंधित स्थिर रेवेन्यू वाली कंपनियों में रुचि रखते हैं, हालांकि बाजार की स्थिति और कंपनी के कर्ज स्तर पर भी नजर रखनी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा