1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी, सेंसेक्स 640 और निफ्टी 234 अंक उछला

Stock Market Highlights: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी, सेंसेक्स 640 और निफ्टी 234 अंक उछला

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 10, 2026 03:40 pm IST,  Updated : Mar 10, 2026 04:56 pm IST

सोमवार को बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले हफ्ते भी घरेलू शेयर बाजार में भारी-भरकम गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, निवेशकों ने आज राहत की सांस ली है।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, mahindra and mahindra, indigo, asian - India TV Hindi
घरेलू शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी Image Source : PTI

Stock Market Highlights 10 March 2026: मिडल-ईस्ट में जारी जंग के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज जोरदार रिकवरी देखने को मिली। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 639.82 अंकों (0.82 प्रतिशत) की उछाल के साथ 78,205.98 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 233.55 अंकों (0.97 प्रतिशत) की तेज बढ़त के साथ 24,261.60 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि सोमवार को बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इतना ही नहीं, पिछले हफ्ते भी घरेलू शेयर बाजार में भारी-भरकम गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, निवेशकों ने आज राहत की सांस ली है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में जोरदार तेजी

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 41 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर आज सबसे ज्यादा 3.67 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि एटरनल का शेयर आज सबसे ज्यादा 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का आज कैसा रहा प्रदर्शन

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज इंडिगो 3.46 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.94 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 2.73 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.70 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.23 प्रतिशत, टाटा स्टील 2.09 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.07 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.41 प्रतिशत, टाइटन 1.38 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.33 प्रतिशत, बीईएल 1.29 प्रतिशत, एसबीआई 1.24 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.18 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.08 प्रतिशत, आईटीसी 0.96 प्रतिशत, एलएंडटी 0.93 प्रतिशत, ट्रेंट 0.66 प्रतिशत, सन फार्मा 0.30 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.23 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.22 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.19 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.19 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को इन्फोसिस के शेयर 1.43 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.08 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.86 प्रतिशत, टीसीएस 0.57 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.10 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा