1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बैंकों और डाकघरों में आधार केंद्र शुरू करने का 69% लक्ष्य पूरा, 18 हजार शाखाओं में शुरू हुए केंद्र

बैंकों और डाकघरों में आधार केंद्र शुरू करने का 69% लक्ष्य पूरा, 18 हजार शाखाओं में शुरू हुए केंद्र

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 20, 2018 01:28 pm IST,  Updated : Jun 20, 2018 01:28 pm IST

सरकार ने बैंकों और डाकघरों में आधार केंद्र खोले जाने का जितना लक्ष्य रखा है वह 69 प्रतिशत से ज्यादा पूरा हो चुका है। बुधवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडेय ने इसके बारे में जानकारी दी है। अजय भूषण पांडेय के मुताबिक अबतक देशभर में बैंकों और डाकघर परिसरों में 18 हजार आधार केंद्र खोले जा चुके हैं

18000 Banks and Post Offices are now equipped with Aadhaar centers says UIDAI CEO- India TV Hindi
18000 Banks and Post Offices are now equipped with Aadhaar centers says UIDAI CEO

नई दिल्ली। सरकार ने बैंकों और डाकघरों में आधार केंद्र खोले जाने का जितना लक्ष्य रखा है वह 69 प्रतिशत से ज्यादा पूरा हो चुका है। बुधवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडेय ने इसके बारे में जानकारी दी है। अजय भूषण पांडेय के मुताबिक अबतक देशभर में बैंकों और डाकघर परिसरों में 18 हजार आधार केंद्र खोले जा चुके हैं।

अजय भूषण पांडेय ने कहा कि बैंकों एवं डाकघरों में आधार केंद्र बनाये जा रहे हैं। अभी तक बैंकों एवं डाकघरों की करीब 18 हजार शाखाओं में ये केंद्र बनाये जा चुके हैं और शेष शाखाओं में भी केंद्र बनाये जा रहे हैं। देश में बैंकों एवं डाकघरों की कुल 26,000 शाखाओं में आधार केंद्र बनाये जाने हैं, यानि लक्ष्य 69 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

उनके मुताबिक 13 हजार लक्षित डाकघरों में से 8 हजार में ये केंद्र बनाये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीने में 18 हजार केंद्र बनाये जा चुके हैं। बैंकों एवं डाकघरों ने इसके लिए काफी मेहनत की है। लोगों का भरोसा एवं सुरक्षा बढ़ाने हेतु केंद्रों इन भरोसेमंद जगहों में शुरू किया जा रहा है। इससे लोगों को सुरक्षित तरीके से गुणवत्तायुक्त सेवा मिल सकेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा