1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bharti Airtel के बोर्ड ने दी 4 अरब डॉलर जुटाने को मंजूरी, हिस्‍सेदारी बिक्री या ऋण के जरिये जुटाई जाएगी राशि

Bharti Airtel के बोर्ड ने दी 4 अरब डॉलर जुटाने को मंजूरी, हिस्‍सेदारी बिक्री या ऋण के जरिये जुटाई जाएगी राशि

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 04, 2019 06:37 pm IST,  Updated : Dec 04, 2019 06:37 pm IST

कंपनी यह राशि अपनी हिस्सेदारी बेचकर या ऋण के जरिये जुटाएगी।

Bharti Airtel board approves raising up to USD 4 billion- India TV Hindi
Bharti Airtel board approves raising up to USD 4 billion Image Source : BHARTI AIRTEL

नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के निदेशक मंडल ने बुधवार को चार अरब डॉलर तक की धनराशि जुटाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी यह राशि अपनी हिस्सेदारी बेचकर या ऋण के जरिये जुटाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड ने तीन अरब डॉलर जुटाने की मंजूरी दी है। इसके अलावा एक अरब डॉलर अतिरिक्त जुटाने की भी मंजूरी दी है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने एक या अधिक पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी), इक्विटी शेयरों की सार्वजनिक या निजी पेशकश, अनिवार्य परिवर्तनीय डिबेंचरों या अन्य परिवर्तनीय प्रतिभूतियों-वारंट-एडीआर-जीडीआर या सब मिलाकर दो अरब डॉलर जुटाने की मंजूरी दी है। इसके अलावा कंपनी को एक अरब डॉलर विदेशी ऋण के जरिये जुटाने की मंजूरी मिली है।

शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने कहा है कि इसके अलावा वह एक अरब डॉलर बिना गारंटी वाले या गारंटी वाले, सूचीबद्ध या गैर सूचीबद्ध, विमोच्य गैर परिवर्तनीय डिबेंचरों या इसी तरह की अन्य प्रतिभूतियों के जरिये भारतीय रुपए में सामूहिक रूप से एक या अधिक किस्तों में एक अरब डॉलर और जुटाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा