1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार क्रिप्टो करेंसी पर विचार करने के लिये तैयार: अनुराग ठाकुर

सरकार क्रिप्टो करेंसी पर विचार करने के लिये तैयार: अनुराग ठाकुर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 06, 2021 09:23 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 09:23 pm IST

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने उद्यमियों के संगठन ईओ पंजाब के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद प्रशासन के विभिन्न पहलुओं में प्रौद्योगिकी को अपनाने के मजबूत समर्थक हैं।

सरकार क्रिप्टो करेंसी पर विचार करने के लिये तैयार: अनुराग ठाकुर- India TV Hindi
सरकार क्रिप्टो करेंसी पर विचार करने के लिये तैयार: अनुराग ठाकुर Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि सरकार प्रशासन में सुधार के लिये क्रिप्टोकरेंसी सहित नयी तकनीकों पर विचार करने को तैयार है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने उद्यमियों के संगठन ईओ पंजाब के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद प्रशासन के विभिन्न पहलुओं में प्रौद्योगिकी को अपनाने के मजबूत समर्थक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि हम नवाचार और नयी तकनीक का स्वागत करते हैं। ब्लॉकचेन एक नयी उभरती हुई तकनीक है। क्रिप्टोकरेंसी वर्चुअल करेंसी का एक रूप है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमें हमेशा खुले दिमाग से नये विचारों का मूल्यांकन, अन्वेषण और प्रोत्साहन करना चाहिये। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा था कि सरकार अभी भी क्रिप्टोकरेंसी पर अपनी राय तैयार कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा