1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Top IPOs of 2025: लिस्टिंग के साथ ही 72.50% तक की छप्परफाड़ कमाई, इन आईपीओ ने निवेशकों पर की पैसों की बारिश

Top IPOs of 2025: लिस्टिंग के साथ ही 72.50% तक की छप्परफाड़ कमाई, इन आईपीओ ने निवेशकों पर की पैसों की बारिश

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 20, 2025 06:21 pm IST,  Updated : Dec 20, 2025 06:21 pm IST

इस साल आए टॉप 10 मेनबोर्ड आईपीओ ने लिस्टिंग पर अपने निवेशकों को 35.44 प्रतिशत से लेकर 72.50 प्रतिशत तक का बंपर रिटर्न दिया।

ipo, ipos in 2025, list of ipos in 2025, list of mainboard ipos in 2025, List of Top 10 Mainboard IP- India TV Hindi
टाटा कैपिटल लेकर आया 2025 का सबसे बड़ा आईपीओ Image Source : FREEPIK

Top IPOs of 2025: भारतीय शेयर बाजार के लिए ये साल बहुत अच्छा नहीं रहा। साल की शुरुआत से लेकर अभी तक, घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला और निवेशकों को कोई खास मुनाफा नहीं मिला। हालांकि, बाजार ने इस साल की पहली छमाही की तुलना में दूसरी छमाही के दौरान काफी सुधार किया। लेकिन, इस साल बाजार में कुछ ऐसे आईपीओ जरूर आए, जिन्होंने बाजार में लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों पर पैसों की बारिश कर दी। यहां हम, साल 2025 के टॉप 10 मेनबोर्ड आईपीओ के बारे में जानेंगे, जिन्होंने निवेशकों को सबसे ज्यादा लिस्टिंग गेन दिया। ये सभी आईपीओ अलग-अलग सेक्टरों से जुड़े हुए हैं।

सबसे ज्यादा लिस्टिंग गेन देने वाले टॉप 10 आईपीओ में मीशो, फीजिक्सवाला का भी नाम

इस साल आए टॉप 10 मेनबोर्ड आईपीओ ने लिस्टिंग पर अपने निवेशकों को 35.44 प्रतिशत से लेकर 72.50 प्रतिशत तक का बंपर रिटर्न दिया। साल 2025 में सबसे ज्यादा लिस्टिंग गेन देने वाले टॉप 10 आईपीओ की लिस्ट में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर पहले स्थान पर रहा, जबकि कोरोना रेमेडीज 10वें स्थान पर रही। इस लिस्ट में अर्बन कंपनी, मीशो, एलजी, फीजिक्सवाला, आदित्य इंफोटेक जैसे कई नाम शामिल हैं। आइए देखते हैं। 

आईपीओ का नाम इश्यू साइज लिस्टिंग डेट लिस्टिंग गेन
हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर 130.00 करोड़ रुपये 12 अगस्त, 2025 72.50%
अर्बन कंपनी 1900.24 करोड़ रुपये 17 सितंबर, 2025 61.97%
आदित्य इंफोटेक 1300.00 करोड़ रुपये 5 अगस्त, 2025 60.39%
मीशो 5421.20 करोड़ रुपये 10 दिसंबर, 2025 53.23%
क्वाडरैंट फ्यूचर टेक 290.00 करोड़ रुपये 14 जनवरी, 2025 53.10%
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स 11,607.01 करोड़ रुपये 14 अक्टूबर, 2025 48.24%
फीजिक्सवाला 3480.00 करोड़ रुपये 18 नवंबर, 2025 42.42%
जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स 460.43 करोड़ रुपये 30 जुलाई, 2025 40.67%
स्टालियन इंडिया फ्लोरोकैमिकल्स 199.45 करोड़ रुपये 23 जनवरी, 2025 40.00%
कोरोना रेमेडीज 655.37 करोड़ रुपये 15 दिसंबर, 2025 35.44%

टाटा कैपिटल लेकर आया 2025 का सबसे बड़ा आईपीओ

साल 2025 में सैकड़ों कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आईं। इनमें टाटा कैपिटल से लेकर एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर ग्रो तक शामिल हैं। इश्यू साइज के लिहाज से टाटा कैपिटल, इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ रहा, जिसने 15,511.87 करोड़ रुपये जुटाए। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस ने अपने आईपीओ से 12,500 करोड़ रुपये जुटाए और ये इश्यू साइज के हिसाब से इस साल का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ रहा। लेंसकार्ट ने अपने आईपीओ से 7278.02 करोड़ रुपये जुटाए थे और वो इस लिस्ट में छठे स्थान पर रहा। 5421.20 करोड़ रुपये के इश्यू साइज के साथ मीशो का आईपीओ इस लिस्ट में 8वें स्थान पर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा