1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IT और BPO कंपनियों के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने वर्क फ्रॉम होम सुविधा को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

IT और BPO कंपनियों के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने वर्क फ्रॉम होम सुविधा को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 22, 2020 09:20 am IST,  Updated : Jul 22, 2020 09:20 am IST

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 11.55 लाख के पार होने और इससे 28,084 लोगों की मौत के बाद दूरसंचार विभाग ने वर्क फ्रॉम होम की सुविधा को दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है।

Govt extends work from home norms for IT, ITes companies till Dec 31- India TV Hindi
Govt extends work from home norms for IT, ITes companies till Dec 31 Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। सरकार ने आईटी और बीपीओ कंपनियों के लिए वर्क फ्रॉम होम कनेक्टिविटी नियमों को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। वर्क फ्रॉम होम की समयावधि 31 जुलाई को खत्‍म हो रही थी। सरकार के इस फैसले के बाद आईटी और बीपीओ कंपनियां अपने कर्मचारियों को अब 31 दिसंबर तक वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे सकती हैं।

दूरसंचार विभाग ने देर रात ट्विट कर कहा कि कोविड-19 की वजह से मौजूदा खतरे को देखते हुए वर्क फ्रॉम होम सुविधा के लिए दूरसंचार विभाग ने अन्‍य सेवा प्रदाताओं के लिए नियम व शर्तों में दी जाने वाली राहत को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

वर्तमान में लगभग 85 प्रतिशत आईटी कर्मचारी अपने घरों से ही काम कर रहे हैं और केवल वहीं लोग ऑफ‍िस जा रहे हैं, जिनकी महत्‍वपूर्ण कार्यों में उनकी जरूरत है।

मार्च में, दूरसंचार विभाग ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अदर सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम सुविधा उपलब्‍ध कराने के लिए कुछ नियमों में छूट दी थी। इसके बाद इस छूट को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया था।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्‍या 11.55 लाख के पार होने और इससे 28,084 लोगों की मौत के बाद दूरसंचार विभाग ने वर्क फ्रॉम होम की सुविधा को दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा