1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Lockdown की वजह से अप्रैल 2020 में देश का गैस उत्पादन 18.6 प्रतिशत घटा

Lockdown की वजह से अप्रैल 2020 में देश का गैस उत्पादन 18.6 प्रतिशत घटा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 23, 2020 03:57 pm IST,  Updated : May 23, 2020 03:57 pm IST

सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल इंडिया लिमिटेड का गैस उत्पादन भी 10 प्रतिशत घटकर 20.20 करोड़ घनमीटर रह गया।

India's gas output falls by one-fifth in April due to lockdown- India TV Hindi
India's gas output falls by one-fifth in April due to lockdown Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की वजह से देश का प्राकृतिक गैस उत्पादन अप्रैल 2020 में 18.6 प्रतिशत घट गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में गैस उत्पादन 2.16 अरब घनमीटर रहा, जो इससे पिछले साल के समान महीने के 2.65 अरब घनमीटर से 18.6 प्रतिशत कम है।

देश की सबसे बड़ी गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी के उत्पादन में भारी गिरावट से कुल उत्पादन घटा है। समीक्षाधीन महीने में ओएनजीसी का गैस उत्पादन 15.3 प्रतिशत घटकर 1.72 अरब घनमीटर रहा। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 की वजह से ग्राहकों द्वारा गैस का उठाव घटाने से तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के गैस उत्पादन में कमी आई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल इंडिया लिमिटेड का गैस उत्पादन भी 10 प्रतिशत घटकर 20.20 करोड़ घनमीटर रह गया। समीक्षाधीन महीने में देश का कच्चे तेल का उत्पादन 6.35 प्रतिशत घटकर 25 लाख टन रहा। ओएनजीसी का कच्चे तेल का उत्पादन अप्रैल में मामूली गिरावट के साथ 17 लाख टन रहा। वहीं निजी क्षेत्र की कंपनियों जैसे केयर्न के परिचालन वाले क्षेत्रों से उत्पादन 19.2 प्रतिशत घटकर 6,15,800 टन रह गया। आंकड़ों के अनुसार केयर्न के राजस्थान क्षेत्र का उत्पादन 19.2 प्रतिशत घटकर 4,90,560 टन रह गया।

मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से ज्यादातर वाहन सड़कों से बाहर रहे। इस वजह से रिफाइनरियों ने अप्रैल में 30 प्रतिशत कम यानी 1.89 करोड़ टन ईंधन का उत्पादन किया। मंत्रालय ने कहा कि उत्पादन में कमी की प्रमुख वजह कोविड-19 की वजह से लागू बंद के चलते मांग में भारी गिरावट आना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा