1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ट्रांसपोर्टर हड़ताल समाप्त होने पर वाहन उद्योग को मिली राहत: सियाम

ट्रांसपोर्टर हड़ताल समाप्त होने पर वाहन उद्योग को मिली राहत: सियाम

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 28, 2018 06:22 pm IST,  Updated : Jul 28, 2018 06:22 pm IST

वाहन कंपनियों के संगठन सिआम ने ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म करने का स्वागत करते हुए आज कहा कि इससे संगठन के उन सभी सदस्यों को राहत मिली है जो पिछले कुछ दिनों से दिक्कतों का सामना कर रहे थे।

trucks - India TV Hindi
trucks 

नई दिल्ली। वाहन कंपनियों के संगठन सिआम ने ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म करने का स्वागत करते हुए आज कहा कि इससे संगठन के उन सभी सदस्यों को राहत मिली है जो पिछले कुछ दिनों से दिक्कतों का सामना कर रहे थे। सियाम के सदस्यों में सभी वाहन विनिर्माता कंपनियां शामिल हैं।

सिआम ने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) की हड़ताल वापस लेने के निर्णय की सराहना की। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कल एआईएमटीसी से हड़ताल वापस लेने की अपील की थी। सिआम ने कहा, ‘‘तत्काल कदम उठाने से हमारे उन सदस्यों को राहत मिली है जो पिछले कुछ दिनों से दिक्कतों का सामना कर रहे थे। इस त्वरित कदम ने स्थितियों को और बिगड़ने से रोका है। हम सभी संबंधित पक्षों का उनके प्रयासों के लिए आभारी हैं।’’

उसने कहा, सिआम उन सभी संबंधित पक्षों तथा सरकार को धन्यवाद कहता है जो मसले को हल करने के लिए एक साथ आये। ​गडकरी ने ट्रक चालकों की मांग पर अमल करने के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने का वादा किया है। समिति तीन महीने के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा