1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ठंड बढ़ने से मोंटे कार्लो के शेयर में जोरदार उछाल, BSE पर 15% बढ़ा स्टॉक प्राइस

ठंड बढ़ने से मोंटे कार्लो के शेयर में जोरदार उछाल, BSE पर 15% बढ़ा स्टॉक प्राइस

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Dec 30, 2019 01:47 pm IST,  Updated : Dec 30, 2019 01:47 pm IST

प्रसिद्ध फैशन ब्रांड मोंटे कार्लो के शेयर प्राइस में सोमवार को 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी जा रही है। 

MONTE CARLO Fashion LTD, MONTE CARLO share price- India TV Hindi
MONTE CARLO Fashion LTD । File Photo

नई दिल्ली। प्रसिद्ध फैशन ब्रांड मोंटे कार्लो के शेयर प्राइस में सोमवार को 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी जा रही है। कड़ाके की ठंड के चलते मोंटे कार्लो फैशन लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 600 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। बता दें कि शुक्रवार मोंटे कार्लो फैशल लिमिटेड का शेयर 264.65 पर बंद हुआ था और आज सोमवार को शेयर ने 303.05 का ऊपरी स्तर छुआ है। 

फैशन की दुनिया में मोंटे कार्लो जाना-माना ब्रांड है। बता दें कि उत्तर भारत समेत आधार देश इस समय कोहरे और भयानक ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने रेड कोडेड अलर्ट पहले ही जारी कर रखा है। बताया जा रहा है कि आने नए साल में अभी सर्दी का सितम और बढ़ेगा। 

ठंड की वजह से 30 ट्रेनें लेट, हवाई यातायात भी प्रभावित

शीतलहर से जूझ रहे उत्तर भारत पर सोमवार को कोहरे का डबल अटैक हुआ। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कोहरे की वजह से जिंदगी थम गई। दिल्ली में लगातार तीन दिनों से पारा 3 डिग्री से नीचे रहा। सोमवार सुबह सफदरजंग में आज तापमान 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। घने कोहरे की वजह से ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। उत्तर रेलवे के मुताबिक करीब 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं दिल्ली हवाई अड्डे के परिचालन पर भी असर पड़ रहा है। अभी तक तीन उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया है। हालांकि अभी तक कोई भी उड़ान कैंसिल नहीं हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा