1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लंदन की जगह अब न्यूयॉर्क बना दुनिया का टॉप फाइनेंशियल सेंटर: सर्वे

लंदन की जगह अब न्यूयॉर्क बना दुनिया का टॉप फाइनेंशियल सेंटर: सर्वे

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 12, 2018 03:34 pm IST,  Updated : Sep 12, 2018 03:34 pm IST

लंदन अब दुनिया का सबसे बड़ा फाइनेंशियल सेंटर नहीं है, लंदन की जगह अब अमेरिका के न्यूयॉर्क ने ले ली है

New York overtakes London as top financial center of world- India TV Hindi
New York overtakes London as top financial center of world

नई दिल्ली। यूरोपियन यूनियन से बाहर होने के ब्रिटेन के फैसले का असर फाइनेंशियल सेंटर के तौर पर लंदन की छवि पर पड़ा है। एक सर्वे के मुताबिक लंदन अब दुनिया का सबसे बड़ा फाइनेंशियल सेंटर नहीं है, लंदन की जगह अब अमेरिका के न्यूयॉर्क ने ले ली है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसी Z/YEN ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सर्वे किया है।

सर्वे के मुताबिक यूरोपियन यूनियन छोड़ने के ब्रिटेन के फैसले से फाइनेंशियल सेंटर के तौर पर लंदन की रैंकिंग घटी है। कई अंतरराष्ट्रीय बैंक और वित्तीय कारोबार से जुड़ी कंपनियां यूरोपियन यूनियन की मार्केट में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए लंदन के बजाय दूसरी जगह खोज रही हैं और ज्यादातर कंपनियां न्यूयार्क का रुख कर रही हैं।

Z/YEN के फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में अब न्यूयॉर्क पहले स्थान पर पहुंच गया है जबकि लंदन दूसरे स्थान पर खिसक गया है। Z/YEN ने अपने इस सर्वे में दुनिया के 100 फाइनेंशियल सेंटर के इंफ्रास्ट्रक्चर और वर्क फोर्स के आधार पर यह रैंकिंग जारी की है। 100 फाइनेंशियल सेंटर में भारत के मुंबई और दिल्ली का भी स्थान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा