1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लॉकडाउन: सरकारी बैंक कर्मचारियों को 20 लाख रुपये तक की बीमा सुरक्षा

लॉकडाउन: सरकारी बैंक कर्मचारियों को 20 लाख रुपये तक की बीमा सुरक्षा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 20, 2020 11:18 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 11:20 pm IST

लॉकडाउन के वक्त सेवा दे रहे बैंक कर्मचारियों के लिए खास हेल्पलाइन औऱ डॉक्टरों की नियुक्ति भी

insurance for bank employee- India TV Hindi
insurance for bank employee Image Source : AP

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सरकारी बैंकों ने अपने कर्मचारियों में किसी की कोरोना वायरस से मृत्यु की दुर्भाग्यपूण स्थिति में 20 लाख रुपये तक का बीमा सुरक्षा उपलब्ध दी है। मंत्रालय ने वायरस संक्रमण के दौर सेवा जारी रखने के लिए बैंकों की सराहना की है। सूत्रों ने बताया कि बैंकों ने अपने कर्मचारियों के लिए विशेष तौर पर डॉक्टरों की नियुक्ति की है। साथ ही हेल्पलाइन भी बनायी हैं। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया कर कहा कि इस मुश्किल वक्त में भी देशभर में सेवाएं उपलब्ध कराने वाले सभी बैंककर्मियों का अभिनंदन है। सरकारी बैंक अपने सभी कर्मचारियों को कोरोना वायरस समेत स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराएंगे। साथ ही दुर्भाग्यपूर्ण मौत की स्थिति में एक मुआवजा राशि भी देंगे।

सूत्रों ने बताया कि बैंक कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए बैंकों ने अपने खुद के बीमा उत्पाद तैयार किए हैं। कोरोना वायरस से मौत की स्थिति में कर्मचारी के परिजनों को 20 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंक कर्मियों की सेवा जारी रखने की प्रशंसा की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा